Anju Pakistan: राजस्थान के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम कबूल लिया है। अंजू की चर्चा ने इन दिनों सुर्खियां बटोर रखी हैं। पिछले दिनों उनके कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। अब उनका एक नया लुक सामने आया है। नई तस्वीरों में अंजू काला चश्मा पहने दिख रही हैं। जबकि उनके हाथ में गुलदस्ता भी दिखाई दे रहा है। ये फोटो फेसबुक पर एक पेज के जरिए शेयर की गई है। इसमें कई तस्वीरें दिख रही हैं। जिनके कैप्शन में लिखा है- शुक्रिया पीएसजी और पार्क सिटी। आपकी शानदार मेहमाननवाजी और सम्मान के लिए आभार।
इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बदले स्वागत
बताया जा रहा है अंजू का यह स्वागत इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बदले हो रहा है। भिवाड़ी की रहने वाली अंजू फेसबुक पर प्यार के बाद पाकिस्तान पहुंच गई थी। वहां पर उसने अपना धर्म और नाम बदल लिया था। अंजू अब फातिमा के नाम से जानी जाती है। यह भी खबरें आईं कि नसरुल्ला और अंजू ने शादी रचा ली है। अंजू को भारत आना था, लेकिन उसके वीजा की अवधि बढ़ गई है।
व्यापारी मोहसिन खान के ऑफिस की तस्वीरें
इसके बाद अंजू पाकिस्तान में घूम-फिर रही है। बताया जा रहा है कि अंजू की ताजा तस्वीरें पाकिस्तान के व्यापारी मोहसिन खान के ऑफिस की हैं। यहां पर मोहसिन खान पाक स्टार ग्रुप के दफ्तर में अंजू और नसरुल्ला का स्वागत कर रहे हैं। मोहसिन वही हैं, जिन्होंने अंजू को प्लॉट और चेक दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अंजू के इस्लाम स्वीकार करने से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अंजू को घर बैठे सैलरी देने का भी ऐलान किया था।
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
5 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines