हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत से पाकिस्तान गई अंजू 'फातिमा' को गिफ्ट में मिला 40 लाख का घर, जानें किसने दिया तोहफा

विज्ञापन

Anju Nasrullah Love Story: भारत से पाकिस्तान गई अंजू को गिफ्ट में 40 लाख का शानदार फ्लैट मिला है। अंजू ने पाकिस्तानी बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से वहां जाकर निकाह कर लिया था और अब अंजू से फातिमा बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के किसी बड़े बिजनेसमैन ने अंजू को 40 लाख रुपये का शानदार लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किया है।

हालांकि, पाकिस्तानी बिजनेसमैन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने किस इलाके में अंजू को लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किया है।

कुछ दिन पहले इस्लाम के पारंपरिक ड्रेस में अंजू उर्फ फातिमा का वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने शौहर नसरुल्लाह और उसके दोस्तों के साथ दावत करती दिखी थी। बता दें कि अंजू हाल में अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी।

विज्ञापन

34 साल की अंजू का यूपी के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। 2019 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

पाकिस्तानी वीजा पर अंजू पहुंची थी खैबर पख्तूनख्वा

फेसबुक पर दोस्त बनने के बाद हाल ही में नसरुल्लाह से मिलने के लिए अंजू पाकिस्तानी वीजा पर आदिवासी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ऊपरी दीर जिले में पहुंची थी। इससे पहले, अंजू के पिता ने दावा किया था कि वह मानसिक रूप से परेशान और सनकी है। उन्होंने ये भी कहा था कि पाकिस्तान जाने के बारे में अंजू ने किसी को कुछ नहीं बताया था।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत में अंजू के पिता प्रसाद थॉमस ने बताया था कि मेरे बेटे ने जानकारी दी थी कि ‘दीदी’ पाकिस्तान गई है। मुझे उसके पाकिस्तान जाने के बारे में कुछ भी नहीं पता। उन्होंने बताया कि तीन साल की उम्र से अंजू अपने मामा (जालौन निवासी) के पास रहती थी। जालौन से ही करीब 20 साल की उम्र में अंजू की शादी भिवाड़ी (राजस्थान के अलवर जिले में) की गई थी।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola