Anju Converted To Islam: भारत से पाकिस्तान गई दो बच्चों की मां अंजू ने अपने फेसबुक प्रेमी से निकाह के लिए इस्लाम कबूल लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लाम अपनाने के लिए अंजू को एक पाकिस्तानी कारोबारी ने कुछ कैश और एक प्लॉट गिफ्ट में दिया है।
अंजू ने इस्लाम अपनाने के बाद अब अपना नाम फातिमा रख लिया है। जानकारी के मुताबिक, उसने 25 जुलाई को अपने 29 साल के फेसबुक फ्रेंड खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह किया है। दीर जिले के रहने वाले नसरुल्लाह और यूपी की रहने वाली अंजू साल 2019 में फेसबुक फ्रेंड बने थे।
शनिवार को रियल स्टेट कंपनी के सीईओ ने अंजू को दिया गिफ्ट
शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक रियल एस्टेट कंपनी के सीईओ मोहसिन खान अब्बासी ने अंजू और नसरुल्लाह से मुलाकात की। उन्होंने अंजू को पाकिस्तान में घर जैसा महसूस कराने के लिए एक चेक और एक ज़मीन का दस्तावेज़ सौंपा। उन्होंने अंजू से कहा कि यात्रा का उद्देश्य उसका इस्लाम में स्वागत करना और उसे और नसरुल्लाह को उनकी शादी पर बधाई देना है।
पहले एक कारोबारी ने गिफ्ट किया था फ्लैट
बता दें कि इससे पहले भी खबर आई थी कि अंजू को पाकिस्तान के कारोबारी ने 40 लाख रुपये का फ्लैट गिफ्ट किया है। हालांकि, पाकिस्तानी बिजनेसमैन के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। ये भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने किस इलाके में अंजू को लग्जरी फ्लैट गिफ्ट किया है।
कुछ दिन पहले इस्लाम के पारंपरिक ड्रेस में अंजू उर्फ फातिमा का वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने शौहर नसरुल्लाह और उसके दोस्तों के साथ दावत करती दिखी थी। बता दें कि अंजू हाल में अपने फेसबुक फ्रेंड और प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची थी।
34 साल की अंजू का यूपी के कैलोर गांव में हुआ था और वह राजस्थान के अलवर जिले में रहती थी। 2019 में अंजू और नसरुल्लाह की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।
संबंधित खबरें
ईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
29 mins agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
2 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
15 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
16 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
17 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
20 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
22 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
22 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines