Andrey Morozov suicide: यूक्रेन-रूस युद्ध के खिलाफ अपने ब्लॉग से चर्चा में बने रहने वाले एंड्री मोरोजोव ने सुसाइड कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। अचानक हुई ब्लॉगर की सुसाइड इसलिए भी संदिग्ध लग रही है कि हाल ही में उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेन के Avdiivka शहर पर कब्जा करने के दौरान बीते एक माह में करीब 16000 रूसी सैनिकों के मरने की सूचना उजागर की थी। जिसके बाद उन पर अपनी इस पोस्ट को डिलीट करने का दबाव बनाया जा रहा था।
इस पोस्ट पर हुआ हंगामा
रशियन मूल के Andrey Morozov अकसर यूक्रेन-रूस युद्ध के विरोध में ब्लॉग लिखते थे। वह युद्ध के खिलाफ थे और टेलीग्राम पर काफी फेमस थे। हाल ही में उन्होंने अपने टेलीग्राम ग्रुप पर करीब 120000 लाख फॉलोअर्स पूरे किए थे। एंड्री मोरोजोव के Avdiivka शहर संबंधी पोस्ट को लेकर काफी हंगामा हुआ था। पोस्ट पर रूसी सरकार ने उनकी काफी निंदा की थी और उन्हें सरकार विरोधी करार दिया था।
मरने से पहले लिखा आखिरी संदेश
मंगलवार को Andrey Morozov ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उन्होंने अपने चैनल पर आखिरी संदेश लिखा था कि Avdiivka मामले में लगातार उन पर मरने वाले सैनिकों की संख्या कम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। लेकिन वह ऐसा करने की बजाए खुद को खत्म करने ही उचित समझते हैं। इससे पहले भी वह यूक्रेन-रूस युद्ध के खिलाफ अपने पोस्ट लिखते रहे हैं।
राष्ट्रपति ने की थी सेना की तारीफ
जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को रूसी सैनिकों द्वारा यूक्रेन के अवदिव्का शहर पर कब्जा किया गया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर अपनी सेना की जमकर तारीफ की थी। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि अवदिव्का शहर यूक्रेन का अहम पूर्वी शहर है। बताया गया था कि शहर की आबादी करीब 34000 थी, जिसने रूसी कब्जे के बाद वहां से पलायन कर दिया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 39 साल की ‘बार्बी’ कात्या मिजुलिना? पुतिन को जिससे 71 की उम्र में हुआ प्यार
ये भी पढ़ें: पुतिन से पंगा मतलब ‘सजा-ए-मौत’! यकीन न हो तो देख लें ये लिस्ट
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
2 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
3 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
3 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
14 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
15 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
18 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
20 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines