Milan Airport: इटली के मिलान के ओरियो अल सेरियो हवाई अड्डे पर हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रनवे पर वोलोटिया एयरलाइंस की फ्लाइट ‘V73511’ ने टेक ऑफ के लिए चली ही थी कि एक अनजान शख्स रनवे पर घुस आया। यह फ्लाइट स्पेन के ऑस्टुरियस जा रही थी। अनजान शख्स फ्लाइट के साथ दौड़ने लगा। इतने में फ्लाइट के पावरफुल इंजन ने उसे अपने अंदर खींच लिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार करीब 19 फ्लाइचट्स को रद्द कर दिया गया। मरने वाले की उम्र 35 साल बताई जा रही है। घटना के बाद एयरपोर्ट का वीडियो भी यूजरर्स ने साझा किया। मामले में हवाई अड्डा संचालक (SACBO) ने बताया कि जांच चल रही है।
ऐसे पहुंचा रनवे तक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान के चपेट में आने से मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, मृतक यात्री और एयरपोर्ट स्टॉफ में कोई नहीं था। मंगलवार को वह व्यक्ति अपनी कार में लेकर रांग साइड से एयरपोर्ट टर्मिनल आया था। कार को पर्किंग में ऐसे ही छोड़कर रनवे की तरफ भागने लगा। बैगेज क्लेम एरिया में एक दरवाजे को जबरदस्ती खोलकर रनवे तक पहुंच गया। घटना से जुड़ा एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें रनवे पर कई लोगों को जमा देखा गया। घटनास्थल पर लोगों और अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।
ये है इंजन की ताकत
मंगलवार को रनवे पर वोलोटिया एयरलाइंस की फ्लाइट ‘V73511’ उड़ान भरने के लिए तैयार थी। इस फ्लाइट को मिलान से स्पेन के ऑस्टुरियास जाना था। एक रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट ‘V73511’ एक Airbus A319 विमान है। इसके इंजन के पंखे करीब 15 हजार RPM (रोटेशन प्रति मिनट) की रफ्तार से घूम सकते हैं। इतनी गति में अगर कोई व्यक्ति पंखे के पास खड़ा तो पंखा आसानी से उस व्यक्ति को खींच सकती है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
10 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
13 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
14 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
15 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines