'अगर भारत रूसी तेल नहीं खरीदता तो…', ट्रंप ने भारत को फिर दी टैरिफ लगाने की धमकी

वेनेजुएला पर कहर बरपाने के बाद अब डोनाल्‍ड ट्रंप ने भारत के ख‍िलाफ नए टैर‍िफ लगाने की धमकी दे दी है. अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि ट्रंप ने रूस तेल मुद्दों को लेकर भारत पर नए टैर‍िफ लगाने की ये धमकी दी है.

donald trump

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी बहुत शिद्दत से फॉलो कर रहे हैं.

वेनुजुएला पर कार्रवाई के बीच अमेर‍िका ने भारत को भी धमकी दे डाली है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज 5 जनवरी को एक बार फिर रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को टैरिफ लगाने की धमकी दे दी है. पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा क‍ि अगर भारत रूसी तेल लेना बंद नहीं करता है, तो हम भारत पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. हालांक‍ि इसके साथ ही ट्रंप ने ये भी कहा क‍ि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) एक अच्‍छे इंसान हैं और मुझे खुश करना चाहते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप की धमकी का अंदाज इस बार अलग

डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस बार भारत को रूसी तेल मामले पर जरा अलग तरीके से धमकी दी है. एक तरफ ट्रंप ने टैर‍िफ बढ़ाने की धमकी दी है, वहीं दूसरी ओर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा है क‍ि वह एक अच्‍छे इंसान हैं और वह मुझे खुश करना चाहते हैं. ट्रंप ने कहा क‍ि मोदी को पता है क‍ि मैं खुश नहीं हूं. मुझे खुश करना जरूरी है. वे ट्रेड करते हैं और हम उन पर तेजी से टैर‍िफ बढ़ा सकते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने पहले भारत पर 50% टैरिफ लगाया था, जिसमें से 25% रूसी कच्चा तेल खरीदने के लिए “सजा” थी. वाइट हाउस ने जो ऑडियो जारी क‍िया है, उसमें डोनाल्‍ड ट्रंप को यह कहते साफ सुना जा सकता है क‍ि अगर रूसी तेल खरीद का मामला उनकी संतुष्टि के अनुसार हल नहीं किया गया, तो वह भारत पर टैरिफ जल्दी बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

बता दें क‍ि अमेरिका ने भारत पर सबसे ज्‍यादा ड्यूटीज लगा रखी हैं. पहले 10% ड्यूटी लगाई गई, उसके बाद 7 अगस्त को टैरिफ बढ़कर 25% हो गया और पिछले साल उसी महीने के आखिर तक यह 50% हो गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ