हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

होर्मुज खुलने में अब बस 2 दिन बाकी! ईरान ने समझौते के लिए अमेरिका के सामने रखा नया प्रपोजल

तेहरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका उनकी मांगें मान लेता है, तो ईरान दो दिनों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
तेहरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बड़ा बयान दिया है. (Photo: ANI /AI)

फरवरी में शुरू हुआ ईरान और अमेरिका युद्ध साल के आखिर तक भी जारी है. पूरी दुनिया की नजर इसी बात पर टिकी है कि मिडिल ईस्ट में जारी ये तनाव आखिर कब खत्म होगा. इसी बीच तेहरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर अमेरिका उनकी मांगें मान लेता है, तो ईरान दो दिनों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: नाव से आए और जहाज पर चिपका दीं माइंस… होर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार

ईरान की क्या है शर्त?

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ईरानी अधिकारी ने बताया कि मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ बातचीत की जा रही है. उनका कहना है ,”अब सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि अमेरिका, ईरान की मांगों को स्वीकार करे, तभी हम आगे के चरणों पर चर्चा कर सकते हैं.” बकायी के हवाले से कहा गया, ”हमने साफ किया है कि अगर ईरान की मांगें पूरी हो जाती हैं, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सुरक्षा बहाल करना और कुछ ही समय के भीतर बातचीत की प्रक्रिया को फिर से शुरू करना मुमकिन होगा.”

विज्ञापन

क्या है ईरान की मांग?

AFP के मुताबिक, ईरान ने मांग रखी है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध सभी मोर्चों पर खत्म किया जाए, विदेशों में मौजूद ईरानी संपत्तियों को फ्रीज ना किया जाए, तेल क्षेत्र पर लगे बैन को हटाया जाए और अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को खत्म किया जाए. अल जजीरा के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को ईरान और ओमान के बीच हुई सहमति पर मान जाना चाहिए, ताकि होर्मुज सभी के लिए खोला जा सके. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका ने हाल ही में जो बैन लगाए हैं, उन्हें हटा देना चाहिए और इलाके में तैनात किए गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : होर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर हमला, सवार थे 21 भारतीय; सभी पूरी तरह सुरक्षित

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola