नई दिल्ली: चीन और ताइवान के तनाव के बीच ताइवान के एक रक्षा अधिकारी की लाश एक होटल के कमरे में पाई गई है। बताया जा रहा है कि जिस अधिकारी की लाश होटल में पाई गई है वे मिसाइल डेवलपमेंट टीम से जुड़े हुए थे। रॉयटर्स के अनुसार, ताइवान रक्षा मंत्रालय की रिसर्च और डेवलपमेंट यूनिट के डिप्टी हेड ओ यांग ली-हिंग शनिवार की सुबह एक होटल के कमरे में मृत पाए गए।
चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ताइवान के एक शीर्ष अधिकारी जिसने मिसाइल डेवलपमेंट टीम का नेतृत्व किया था, शुक्रवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि ताइवान सेना के नेशनल चुंग-शान इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NCSIST) के 57 वर्षीय डिप्टी चीफ ओ यांग ली हिंग दक्षिणी ताइवान में पिंगटुंग की यात्रा पर थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, फिलहाल ओ यांग ली हिंग की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हिंग जिस होटल के कमरे में ठहरे थे, वहां किसी के भी घुसने का संकते नहीं मिला है। हिंग के भी परिवार ने कहा कि उन्हें हार्ट से संबंधित बीमारी थी। उधर,चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह ताइवान पर और प्रतिबंध लगाएगा। चीन ने कहा कि अगर ताइवान वास्तव में शांति की चिंता करता है तो फिर उसने पेलोसी की यात्रा को क्यों नहीं रोका?
चीन की ओर से दी गई थी कड़ी चेतावनी
मिसाइल डेवलपमेंट टीम के अधिकारी की मौत ऐसे समय में हुई है जब चीन हर तरफ से ताइवान की घेराबंदी कर रहा है। नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पहले चीन की ओर से कड़ी चेतावनी दी गई थी कि वह वन चाइना पॉलिसी को लेकर बेहद संवेदनशील है और इसे कायम रखने के लिए हर उपाय करेगा। बता दें कि यूएस हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी दो अगस्त को ताइवान दौरे पर पहुंची थी। पेलोसी के ताइवान पहुंचने से पहले ही उसकी सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया था।
पेलोसी की यात्रा के एक दिन बाद ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 27 चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवान के एयर डिफेंस एरिया में एंट्री की थी। चीनी लड़ाकू विमानों के बेड़े में छह J-11 फाइटर जेट, पांच J-16 फाइटर जेट और 16 SU-30 फाइटर जेट शामिल थे।
ताइवान की सीमा के पास चीन कर रहा है सैन्य अभ्यास
बता दें कि ताइवान की सीमा से मात्र 16 किलोमीटर दूर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अबतक का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास कर रही है जो रविवार को खत्म होगा। सैन्य अभ्यास के दौरान चीन ने पानी में एक के बाद एक मिसाइलें भी दागी थी। इसकी जानकारी के बाद ताइवान ने कहा था कि ऐसा करके चीन उन्हें धमकाने की कोशिश कर रहा है।
संबंधित खबरें
'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
44 mins agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
11 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
15 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
15 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
22 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
23 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
1 day agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines