American woman sued fertility doctor in Washington Know Why: अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने उस डॉक्टर पर मुकदमा दायर किया है, जिसने 34 साल पहले उसका कृत्रिम गर्भाधान (Artificial Insemination) किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि गर्भधारण की प्रक्रिया के लिए डॉक्टर ने धोखे से अपना ही शुक्राणु इस्तेमाल किया था।
महिला इस समय 67 साल की
यह पूरा मामला वाशिंगटन का है। अमेरिकी राज्य इडाहो के हाउजर की शेरोन हेस इस समय 67 साल की हैं। उनका दावा है कि उन्होंने 1989 में वाशिंगटन के स्पोकेन स्थित प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. डेविड आर क्लेपूल से फर्टिलिटी ट्रीटमेंट कराया था। क्योंकि उनके पति को गर्भधारण कराने में दिक्कत हो रही थी।
डॉक्टर ने झूठा भरोसा दिया
शेरोन ने स्पोकेन काउंटी सुपीरियर कोर्ट में बुधवार को डॉक्टर डेविड के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। शेरोन ने अपनी शिकायत में लिखा कि उन्होंने अज्ञात डोनर होने की अपनी प्राथमिकता बताई थी। लेकिन डॉ. डेविड क्लेपूल ने झूठी जानकारी दी और उन्हें आश्वासन दिया कि डोनर का चयन उनके बताए लक्षणों जैसे बाल और आंखों के रंग के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि चुने गए डोनर को स्वास्थ्य और आनुवंशिक जांच से गुजरना होगा।
इलाज की लंबी प्रक्रिया चली। हर बार इलाज के नाम पर डॉ. क्लेपूल ने 100 डॉलर नकद लिए। बताया कि ये धनराशि शुक्राणु डोनेट करने वाले कॉलेज या मेडिकल छात्रों के लिए थी।
बेटी को आसपास मिले 16 सौतेले भाई-बहन
शेरोन की बेटी ब्रायना हेस इस समय 33 साल की है, जो कृत्रिम गर्भाधान से पैदा हुई थी। उसने हाल ही में डीएनए टेस्ट और वंशावली वेबसाइट, 23andMe पर अपना डीएनए जमा करने के बाद अपने जैविक पिता की पहचान की खोज की थी। तब हैरान करने वाला खुलासा हुआ। ब्रियाना हेस को उसके आसपास कम से कम 16 अन्य सौतेले भाई-बहन मिले। हालांकि अभी तक कोई अन्य महिला डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के सामने नहीं आई है।
ब्रायना हेस ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक पहचान का संकट रहा है। यह बात मुझसे पूरी जिंदगी छुपाई गई। मुझे अपनी मां के लिए आघात महसूस हुआ। वहीं, डॉक्टर डेविड ने कहा कि मुझे पता है कि लोग बहुत खुश हैं। लेकिन यह पहली बार है जब मैंने 40 वर्षों में किसी चीज के बारे में सुना है।
यह भी पढ़ें: एक्टर-राजनेता Suresh Gopi ने महिला पत्रकार के कंधे पर दो बार रखा हाथ, एक्शन की चेतावनी पर मांगी माफी
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
4 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
9 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
10 hrs agoLIVE: यूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
15 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
15 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
15 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
16 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
16 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 day agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines