American Senator Marie Gil to end Sexual Violence: अमेरिका की एक महिला सांसद पर पूर्व चीफ को सेक्स के लिए मजबूर करने का आरोप लगा था। यह खबर सामने आने के बाद सांसद ने चीफ को नौकरी से निकाल दिया। इस घटना को कुछ महीने की बीते थे किअब उसी सांसद ने यौन हिंसा खत्म करने की अपील करके हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सीनेटर मैरी अल्वाराडो गिल की।
मैरी ने शेयर किया वीडियो
मैरी गिल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने यौन हिंसा को खत्म करने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके लिए अमेरिकी संसद में बिल पारित होना चाहिए। यह वीडियो पोस्ट करते हुए गिल ने लिखा कि अप्रैल राष्ट्रीय यौन उत्पीड़न जागरूकता का महीना है। इस दौरान मैं सीनेट बिल 268 के साथ एक नए अभियान का नेतृत्व कर रही हूं। इससे देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार होगा। नशे में बलात्कार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकेगी।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति की 30 साल छोटी गर्लफ्रेंड और दो बच्चे, पुतिन ने सीक्रेट फैमिली के लिए बनवाया महल
मैरी की जनता से अपील
मैरी गिल के अनुसार अमेरिका में हर 73 सेकेंड में एक यौन उत्पीड़न की घटना सामने आती है। हर वर्ग के लोग तेजी से इनका शिकार हो रहे हैं। अगर आपके आसपास कोई यौन उत्पीड़न का शिकार होता है, तो उसमें आपकी गलती नहीं है। मैरी गिल ने लोगों से अपील की है कि यौन उत्पीड़न को खत्म करने में उनकी मदद करें। अमेरिकी सीनेट ने एक बिल को मंजूरी दे दी है। इस बिल में नशा करके बलात्कार करने वालों और यौन अपराधों के लिए सख्त सजा निर्धारित की गई है।
मैरी गिल पर लगे थे यौन हिंसा के आरोप
बता दें कि 2022 में मैरी गिल सीनेट का हिस्सा बनी थीं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने चाड कोंडिट को अपना चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया था। चाड कोंडिट का आरोप है कि मैरी गिल उन्हें अक्सर सेक्स के लिए मजबूर करती थीं। विदेश यात्रा के दौरान मैरी गिल चाड को यौन संबंध बनाने के लिए कहती थीं। यही नहीं मैरी गिल कार में चाड के साथ जबरदस्ती ओरल सेक्स कर रही थीं। इस दौरान पीछे मुड़ते समय चाड की पीठ और कूल्हे में गंभीर चोटें आ गईं थीं। चोट की वजह से चाड ने मैरी गिल के साथ सेक्स करने से इनकार कर दिया और गिल ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।
मैरी गिल ने दी थी सफाई
बता दें कि मैरी गिल पिछले महीने की डेमोक्रेटिक पार्टी से रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई हैं। मैरी गिल ने चाड के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गिल का कहना है कि चाड ने पैसे वसूलने के लिए उन पर इतना भद्दा इल्जाम लगाया है। वहीं यौन हिंसा को खत्म करने की अपील के बाद मैरी गिल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें- 18300 मील की रफ्तार से टकराएगा ‘तबाही का देवता’; जानें कब धरती के करीब पहुंचेगा एस्ट्रॉयड?
संबंधित खबरें
क्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
2 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
4 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
4 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
8 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
9 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
9 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
19 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines