वेनेजुएला पर हमले के बाद अमेरिका ईरान के मामलों में भी हस्तक्षेप करने की लगातार कोशिश कर रहा है. इस बीच रूस ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. रूस ने कहा कि ईरान पर नए सैन्य हमलों की धमकियां बिल्कुल भी स्वीकार नहीं हैं. रूस ने तेहरान की आंतरिक राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप की कड़ी निंदा की. रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जो लोग जून 2025 में ईरान के खिलाफ किए गए आक्रमण को दोहराने के बहाने के रूप में बाहरी तौर पर अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें मिडिल ईस्ट और वैश्विक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ऐसे कामों के विनाशकारी परिणामों के बारे में पता होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: क्या है विलायत-ए-फकीह? इसी सिद्धांत के आधार पर ईरान खुद को बताता है सच्चा इस्लामी मुल्क
ईरान की जनता से ट्रंप की अपील
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरानी प्रदर्शनकारियों से अपना विरोध जारी रखने का आग्रह किया और बिना कोई विस्तृत जानकारी दिए मदद जल्द ही भेजने का वादा किया. ये बयान ईरान में हफ्तों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद हुई कार्रवाई में लगभग 2,000 लोगों के मारे जाने की खबरों के बीच आया है. ट्रंप ने कहा कि ईरानी देशभक्त अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखें, अपनी संस्थाओं पर कब्जा करें, हत्यारों और अत्याचारियों के नाम गुप्त रखें. ट्रंप ने कहा कि उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों की इस निरर्थक हत्या के रुकने तक उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं. ट्रंप ने वादा किया कि वो मदद भेज रहे हैं.
ट्रंप को ईरान का जवाब
ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह ने ट्रंप को जवाब देते हुए कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो तेहरान करारा जवाब देगा. उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी तरह के हमले का जोरदार जवाब देगा और किसी को भी धमकी देने की इजाजत नहीं है. रक्षा मंत्री ने रहा कि ईरान में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकाने और वो देश जो वाशिंगटन की कार्रवाइयों में मदद करते हैं, टारगेट पर रहेंगे. उन्होंने कहा कि ईरान ने जो कदम उठाए हैं, उनकी बदौलत पिछली लड़ाई की तुलना में रक्षा स्थिति बेहतर है.
ये भी पढ़ें: जानिए, कितना बड़ा है खामेनेई का परिवार? जिसके खिलाफ सड़क पर उतरी ईरान की जनता
संबंधित खबरें
कौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स? कब हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
26 mins agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद हड़कंप, 200 लोग क्वारंटीन; जानिए सरकार ने क्या बताया
34 mins agoजुलाई में ही था फ्लाईदुबई को क्रैश करने का प्लान, फिर ओमानी पायलट ने क्यों बदला इरादा?
43 mins agoहिंसक हुआ फ्रांस का Gen-Z आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़-आगजनी, जानें सड़कों पर क्यों हैं स्टूडेंट्स और अभिभावक?
3 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद कर प्लेन क्रैश करना चाहता था', फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
17 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
18 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
18 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines