Downtown: यदि कोई शख्स मर रहा हो तो इंसानियत कहती है कि उसे बचाने की हर कोशिश की जाए। लेकिन अमेरिका में मानवता को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। डाउनटाउन के नॉक्सविले शहर में एक 30 साल का युवक टेनेसी नदी में डूब रहा था। मौके पर पुलिस भी थी। लेकिन युवक को बचाने के बजाय पुलिसवाले उसे मरते हुए देखते रहे।
रिपोर्ट के अनुसार, युवक करीब 13 मिनट तक नदी में जिंदगी-मौत से जूझता रहा। आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गया। इससे आहत युवक की मां ने अपने बेटे की मौत के लिए पुलिसवालों को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर चार मिलियन डॉलर (40 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया है।
ट्री सर्जन था युवक
मिरर के मुताबिक, नॉक्सविले शहर का रहने वाला 30 वर्षीय मिका व्हीलर क्लैबो ट्री सर्जन था। वह गलत संगत में पड़कर अफीम का नशा करने लगा था। मां ने तंग आकर उसे रीहैब सेंटर भेज दिया। लेकिन वह बीमार पड़ गया तो उसे वापस लौटना पड़ा। अचानक एक दिन वह लापता हो गया। मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।
कुछ दिनों के बाद क्लैबो को नॉक्सविले शहर में टेनेसी नदी के किनारे लोगों ने उसे उदास बैठे देखा। उस वक्त क्लैबो ने सिर्फ अंडरवियर और टीशर्ट पहन रखी थी। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। पुलिस को देखकर क्लैबो घबरा गया और वह नदी की तरफ बढ़ा। अचानक वह नदी में गिर गया और उसके गले में समुद्री शैवाल उलझ गईं।
खुद तैरकर बाहर निकलने की बात कहते रहे पुलिसवाले
मां की तरफ से किए गए मुकदमे में जिक्र है कि पुलिस अधिकारियों ने क्लैबो को बाहर निकलने के लिए कहा। उसकी तत्काल मदद नहीं की गई। पुलिस नाव का इंतजार करती रही। करीब 15 मिनट तक क्लैबो को तैरकर बाहर निकलने के लिए कहा गया। उसकी किसी ने मदद नहीं की।
मुकदमे में दावा किया गया है कि रेस्तरां के बाहर के कर्मचारियों को फ्लोटेशन डिवाइस, एक टो-स्ट्रैप और एक छोटी नाव जैसी मदद की पेशकश करते हुए पुलिस कैमरे के फुटेज में सुना जा सकता है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
बेहद बुद्धिमान था मेरा बेटा: मां
अब क्लैबो की मां ने यह कहते हुए पुलिस विभाग पर मुकदमा किया है कि उनके बेटे को नहीं बचाया गया। मां ने कहा कि क्लैबो उच्च बुद्धि वाला एक असाधारण व्यक्ति था और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा वाला एक मास्टर आर्बोरिस्ट था।
यह भी पढ़ें: सड़क किनारे खड़े भिखारी से लिपटकर फूट-फूटकर रोई महिला, जानें क्यों? देखें VIDEO
संबंधित खबरें
LIVE: भारत ने पाकिस्तान समेत सभी 10 SCO देशों को फोरम के लिए भेजा न्योता
2 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
2 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
11 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
18 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
20 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines