American Muslim MP Ilhan Omar Slammed Hamas Gets Death Threats: हमास हमले की आलोचना करने वाली अमेरिकी की मुस्लिम सांसद को देशद्रोही बताया गया है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है। मुस्लिम सांसद इल्हान उमर ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रहीं हैं। बता दें कि इससे पहले, मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक कांग्रेसवुमेन ने इज़राइल पर हमास के हमले की निंदा की थी, जिसके बाद वे फिलिस्तीन के समर्थकों के निशाने पर थी।
इल्हान उमर ने बताया कि मुझे धमकी भरे मेल मिले हैं, जिसमें मुझे आतंकवादी और देशद्रोही करार दिया गया है। साथ मुझे कहा गया है कि मर जाओ। मेल में ये भी कहा गया है कि कोई तुम्हें मार डालेगा और तुम्हें नरक में डाल देगा। मेल के बाद उमर ने कहा कि मुझे और मेरे परिवार का जीवन खतरे में है। उन्होंने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात ये कि लाखों अमेरिकी मुसलमानों को ख़तरा है।
एनबीसी न्यूज के साथ शेयर किए गए एक वॉयस मेल में एक कॉलर ने उमर को आतंकवादी मुस्लिम कहा। एक अन्य ने कहा कि तुमने बलात्कारियों को बुलावा दिया है, कोई समूह आप पर और आपके बच्चों पर नजर रख रहा है।
द इंडिपेंडेंट के हवाले से उन्होंने कहा कि पद संभालने के बाद से, दो लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी देने का अपराध स्वीकार किया है। यह बिल्कुल वास्तविक है। मुझे अपने बच्चों के लिए डर है और मुझे सतर्क रहने के बारे में सोचना होगा।
अमेरिका में हाल ही में मुसलमानों पर हुए हैं हमले
बता दें कि हाल ही में अमेरिका में मुसलमानों पर हमले हो चुके हैं। 6 साल के एक नाबालिग फिलिस्तीनी अमेरिकी लड़के की हत्या कर दी गई थी। नाबालिग पर चाकूओं से 26 बार वार किया गया था। पुलिस ने नाबालिग के मकान मालिक को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया था। हाल ही में एक नाबालिग सिख को पगड़ी पहनने पर उसकी पिटाई की गई थी। उधर, यहूदी संगठनों ने भी अपने समुदायों के लिए खतरा जताया है।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
45 mins agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
6 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
8 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
8 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
10 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines