Getting American H1B Visa becomes easier for Indians: भारतीयों के लिए अब अमेरिकी वीजा पाना आसान हो गया है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका ने H-1B वीजा की रिन्युअल प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब आप वीजा रिन्युअल के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। H-1B वीजा के डोमेस्टिक रिन्युअल के लिए पायलट प्रोग्राम शुरू किया गया है। बता दें कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं जिन्हें इससे फायदा होगा। विजा के रिन्युअल प्रक्रिया को आसान बनाने का काम पहले से ही चल रहा था।
20 जनवरी से शुरू होकर 1 अप्रैल तक 3 महीने चलने वाले पायलट प्रोग्राम में 20 हजार लोगों का वीजा रिन्यू किया जाएगा। एक सप्ताह में 4 हजार लोग वीजा रिन्यू करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की तारीख 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी है। H-1B वीजा रिन्यू करवाने के लिए आप डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसकी वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा। वहां जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी सबमिट करने होंगे।
ये भी पढ़ें-दुकान में EVM मशीन मिलने का सच आया सामने, वायरल हुआ वीडियो
रिकॉर्ड संख्या में भारतीयों को वीजा
बता दें कि अमेरिका ने साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में भारतीयों को वीजा जारी किया था। पिछले साल 14 लाख भारतीय लोगों को वीजा मिला था। अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने वाले हर 10 लोगों में एक भारतीय होते हैं। साल 2022 की तुलना में साल 2023 में 60 प्रतिशत ज्यादा आवेदन हुए थे।
क्या होता है एच-1बी वीजा
बता दें कि एच-1बी वीजा से अमेरिकी कंपनियों में विदेशी लोगों को ऐसी जॉब देने की अनुमति मिलती है जिनके लिए तकनीकी विशेषज्ञता की चाहिए होती है। भारत और चीन से हर साल हजारों की संख्या में लोग यह वीजा हासिल करते हैं। शुरू हुई नई सेवा अमेरिकी वीजा पाने का बेहतरीन मौका है। वीजा के लिए अप्लाई करने के लिए जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं। जब वीजा की अवधि खत्म हो जाती है तो उसे रिन्यू कराना पड़ता है।
ये भी पढ़ें-हेमंत सोरेन को ढूंढो, इनाम पाओ, मनी लॉन्ड्रिंग में फंसे CM पर BJP का बड़ा हमला
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 hr agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
4 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
4 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
6 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
7 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
7 hrs agoLIVE: 29 अक्टूबर को जंतर-मंतर मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
11 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
11 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines