---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

पार्टी में जाना चाहती थी लड़की, पिता ने मना किया तो पुलिस के सामने खुद को किया शूट; फिर…

american girl commits suicide: अमेरिका में एक लड़की ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लड़की को लेने आई थी। लेकिन उसको लेकर जाती, इससे पहले ही लड़की ने पिता की बाहों में दम तोड़ दिया। लड़की खेत में पार्टी के लिए जाना चाहती थी। माता-पिता ने मना किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। […]

---विज्ञापन---

american girl commits suicide: अमेरिका में एक लड़की ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लड़की को लेने आई थी। लेकिन उसको लेकर जाती, इससे पहले ही लड़की ने पिता की बाहों में दम तोड़ दिया। लड़की खेत में पार्टी के लिए जाना चाहती थी। माता-पिता ने मना किया, लेकिन किशोरी नहीं मानी। मृतका का नाम जेली चिल्सन है, वह 24 साल की थी। उसने कंसास के अरोरा शहर के एक मैदान में सभा के दौरान परिवार को गच्चा दिया। इसके बाद पिता को पता लगा कि बेटी वहां नहीं है।

ये भी पढ़ें-आज के दिन घुटनों पर था पाकिस्तान, कश्मीर की चाह में खोने वाला था लाहौर; याद है न 1965 की जंग

---विज्ञापन---

जिसके बाद पिता ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस ने जेली को ट्रैक किया। लेकिन पुलिस बेटी को पिता के हवाले कर पाती, उससे पहले ही उसने गोली मार ली। जिसके बाद पिता ने देखा कि बेटी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी है। एक आदमी ने उसे पकड़ रखा है। पुलिस के नजदीक जाने से पहले ही लड़की ने खुद को शूट कर लिया। पिता ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि बेटी के पास बंदूक कहां से आई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिता ने बेटी को बचाने के लिए 15 मिनट किया संघर्ष

पिता का कहना है कि बेटी के गोली मारने के बाद उन्होंने बचाने के लिए 15 मिनट संघर्ष किया। उनके चार और बच्चे हैं। पिता ने आरोप लगाया कि गोली मारने के बाद बेटी की नब्ज चल रही थी। लेकिन डॉक्टरों ने आईवी तक नहीं दिया। इलाज में कोताही बरती। बेटी को बचाने के लिए प्रयास नहीं किया। मैंने जब इसके लिए पे करने की बात की तो उन लोगों ने हंसी उड़ाई। पिता ने कहा कि जेली एक चुलबुली और अच्छी लड़की थी। मौत उनके लिए किसी सदमे की तरह है।

---विज्ञापन---

पिता ने जिला प्रशासन और स्कूल पर लगाए आरोप

यहीं नहीं, पिता ने बेटी के स्कूल और जिला प्रशासन पर भी आरोप लगाए। कहा कि बेटी जब स्कूल से हाल ही में घर आई तो बाहों पर चोट लगी थी। नाराज होकर वह अपने क्ले काउंटी सेंटर हाई स्कूल से वेकफील्ड चली गई थी। स्कूल से उसके बारे में पता किया गया था, जहां से उन लोगों को कोई सही जवाब नहीं मिला। यही नहीं, घटना से कुछ दिन पहले बेटी के बालों में उनको ज्वलनशील पदार्थ भी लगा हुआ मिला था।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 23, 2023 11:26 AM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola