Fraud Lottery Scheme : अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक परिवार ने एक ‘फ्रॉड लॉटरी स्कीम’ के जरिए 14,000 से विनर टिकटों को भुनाते हुए 50 करोड़ का चूना लगाया है। बोस्टन के वॉटरटाउन में एक परिवार के पिता और पुत्र अली जाफर (63) और यूसुफ जाफर (29) को आयकर विभाग को धोखा देने और मनी लाउंड्री की साजिश रचने का दोषी पाए जाने के बाद मई में सजा सुनाई गई है।
यह भी पढ़ें -बेशर्म दंपति! सरेआम बेंच पर कर रहा था सेक्स, लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेजा
नौ साल बाद हुआ खुलासा
बोस्टन ग्लोब की एक नई रिपोर्ट के अनुसार यह मामला राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी लॉटरी धोखाधड़ी के रूप में दर्ज किया गया है, जिसमें बताया गया है कि नौ साल बाद उन्हें कैसे पकड़ा गया। डीओजे (US Department of Justice) ने दिसंबर में एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इसकी वजह से फेडरल टैक्सपेयर्स को 50 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।
ऐसे किया गया फ्रॉड
मामले में पाया गया कि 2011 और 2020 के बीच, यह परिवार ‘टेन-परसेंटर’ कहलाने वाली स्कीम में शामिल थी। लॉटरी जीतने वाले टिकट धारक विशेष रूप से बड़ी रकम जीतने पर देय कर(Payable tax) का भुगतान करना पसंद नहीं करते इसलिए वह एक ‘टेन-परसेंटर’ नामक ऑफ-द-बुक लेनदेन में टिकट को उसके मूल्य का लगभग 90% नकद में खरीदने की पेशकश करता है।
लौटानी होगी रकम
टिकट की ब्रांडिंग करते हुए, दस प्रतिशत वाला फिर जीत जाता है और पुरस्कार का दावा करता है। फिर वे आयकर फाइलिंग में अपनी जीत की रिपोर्ट पेश करते हैं, लेकिन अक्सर जुए में हुई हार से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए इसको कैपिटल लॉस में दिखते हैं। अली, यूसुफ और उनके एक दूसरे बेटे, मोहम्मद ने 166 करोड़ के टिकटों का उपयोग करके इस तरह 16 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिससे टैक्स रिफंड में लगभग पौने 9 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। डीओजे का कहना है कि उन्हें अपनी ‘जीत’ की रकम वापस लौटानी होगी, साथ ही क्षतिपूर्ति के रूप में आईआरएस को 50 करोड़ भी चुकाने होंगे।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
37 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
13 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines