American Cyber Expert: एक अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने चीन के खिलाफ गंभीर चेतावनी जारी की है। द नेशनल साइबर सिक्योरिटी एलायंस में सूचना सुरक्षा और सहभागिता के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे क्लिफ स्टीनहाउर ने कहा है कि चीन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हैक करवा सकता है। चीन इससे बड़े पैमाने पर हादसे करवा सकता है और ड्राइवरों को अंदर बंधक बना सकता है। लगातार तीसरे विश्व युद्ध की आशंका के बीच चीन पश्चिमी देशों पर जोरदार साइबर हमले कर सकता है। चीन लगातार भू राजनीतिक लाभ लेने के लिए कोशिश कर रहा है। बीजिंग की ओर से कारों की टक्कर, दरवाजों को बंद कर देना या ड्राइवरों को अंदर बंधक बना देने की कोशिश हैकिंग के जरिए की जा रही है।
दुनिया का सबसे बड़ा कार निर्यातक है चीन
क्लिफ स्टीनहाउर ने कहा है कि चीन पिछले साल से दुनिया का सबसे बड़ा कार निर्यातक बन चुका है। ऐसे में वह कारों को अपने हिसाब से डाटा संग्रहीत कर कभी भी तबाही ला सकता है। वह कारों का वाईफाई एक्सेस करने का काम हैकिंग से कर सकता है। चीन की कारों में कंप्यूटर का इस्तेमाल काफी अधिक किया गया है। चीन की बनी मोटरों में बड़ी तोड़फोड़ पश्चिमी देशों के लिए चाल हो सकती है। चीन अपनी कारों का जिस तरीके से शोध और टेस्टिंग कर रहा है। उससे पता लग सकता है कि वह कैसे सॉफ्टवेयर के सहारे पूरी कार को नियंत्रण में ले सकता है। कई वीडियो भी ऐसे मिले हैं, जिसमें ऐसी टेस्टिंग देखी गई हो। हमें चीन की इस तकनीक पर लगातार नजर रखने की जरूरत है। चीनी कार निर्माताओं की सोच है कि उनकी बनी कार में कोई दिक्कत आए, तो सिर्फ वही लोग ठीक कर सकें। कार का मालिक दोबारा उन्हीं के पास चलकर आए। लेकिन ऐसी परिस्थितियों को बदलने की जरूरत है।
माइक्रोसॉफ्ट भी चेतावनी दे चुका है कि चीन अमेरिका में होने जा रहे चुनाव में अराजकता फैला सकता है। कारों का अमेरिकी सिग्नल्स को कैच न करना, अचानक नियंत्रण खो देना आदि संकेतों को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। इससे पहले कुछ ऐसी ही चेतावनी अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने जारी की थी। रायमोंडो ने कहा था कि चीन के वाहन हमारी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती।
संबंधित खबरें
US के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
1 hr agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
3 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
5 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
5 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
6 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
7 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
8 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
10 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
11 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines