बांग्लादेश में फरवरी में होने वाले आम चुनावों से पहले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी के आसार बनते नजर आ रहे हैं. दरअसल, अमेरिका के सांसदों ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस को एक पत्र लिखकर आवामी लीग पर से बैन हटाने की मांग की है. पत्र में अमेरिकी सांसदों ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में हिस्सा लेने की इजाजत होनी चाहिए. अमेरिकी सांसदों ने चेतावनी दी है कि एक देश की एक बड़ी पार्टी पर प्रतिबंध लगा देने से लोकतंत्र कमजोर होता है.
ये भी पढ़ें: पाक-बांग्लादेश में कुछ तो खिचड़ी पक रही है, क्या भारत के खिलाफ आने वाले हैं साथ?
छात्र आंदोलन के बाद लगा था बैन
आपको बता दें कि जुलाई महीने में हुए विद्रोह के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आवामी लीग और बांग्लादेश स्टूडेंट लीग पर बैन लगा दिया थी. अमेरिकी सांसदों ने ये साफ किया कि वो राष्ट्रीय संकट के दौरान अंतरिम सरकार की भूमिका को समझते हैं, लेकिन किसी पार्टी को दोषी करार देना ह्यूमन राइट्स के खिलाफ है. पत्र में ये भी कहा गया है कि राजनीतिक गतिविधियों पर रोक और इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) को पुराने ढंग से शुरू करना चुनावी प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है.
युनूस ने अमेरिका से की थी बात
ये पत्र ऐसे वक्त पर आया है जब यूनुस ने अमेरिकी विशेष दूत सर्जियो गोर से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में व्यापार, टैरिफ, चुनाव, और छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या पर चर्चा हुई. यूनुस ने कहा कि देश 12 फरवरी को चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और उनकी सरकार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान करवाएगी. इस दौरान युनूस ने शेख हसीना को निशाने पर लेते हुए कहा कि निरंकुश शासन के समर्थक करोड़ों डॉलर खर्च कर चुनाव प्रक्रिया में रुकावट पैदा करने की कोशिश कर रहा है और विदेश से हिंसा भड़काई जा रही है. वहीं शेख हसीना ने युनूस सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आवामी लीग के बिना बांग्लादेश में चुनाव नहीं बल्कि राजतिलक होगा.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर दिल्ली तक प्रदर्शन, हाई कमीशन के बाहर प्रदर्शन, कोलकाता में लाठीचार्ज
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
54 mins agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
1 hr agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
15 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
19 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
23 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines