America will Choose India Over Canada: कनाडा के पीएम ने संसद में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत पर आरोप लगाकर विश्व पाॅलिटिक्स में खलबली मचा दी है। इसके बाद गुस्साए भारत ने वीजा रोक और राजनयिक जैसे फैसले लेकर सख्त जवाब दिया। इन सबके बीच कनाडा यूरोप और अमेरिका से अपने लिए समर्थन की मांग कर रहा है। वह चाहता है कि अमेरिका समेत सभी यूरोपीय देश भारत की आलोचना करें।
हमारे लिए भारत ज्यादा महत्वपूर्ण
इन सबके बीच अमरीकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा कि अगर अमेरिका को भारत-कनाडा में से किसी एक को चुनना होगा तो वह भारत को चुनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान जियो पाॅलिटिक्स में चीन को आर्थिक तौर पर मात देने के लिए उसे भारत का साथ चाहिए। रणनीतिक तौर पर कनाडा की तुलना में
भारत उसके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। ओटावा का भारत के साथ लड़ना एक चींटी का हाथी के खिलाफ लड़ने जैसा है।
अमेरिका देगा भारत का साथ
रुबिन ने कहा कि ट्रूडो की लोकप्रियता लगातार गिर रही है। वे ज्यादा दिनों तक कनाडा की सत्ता में नहीं रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ट्रूडो के पास भारत के खिलाफ लगाए गए आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं हैं। उन्होंने एक आतंकवादी को अपने देश में क्यों पनाह दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका कभी अपने आपको ऐसी स्थिति में नहीं देखना चाहेगा जहां उसे अपने 2 दोस्तों में से किसी एक को चुनना हो। उन्होंने कहा कि अमेरिका वर्तमान राजनीति को देखते हुए भारत को चुनेगा।
संबंधित खबरें
क्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
51 mins agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
2 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
2 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
4 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
4 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
5 hrs agoनाइजीरिया में विमान हादसे में 32 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक
5 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
15 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
15 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines