Airport Plane Crash Video: अमेरिकन एयरलाइंस का एक जेट विमान एक सैन्य हेलीकॉप्टर से टकरा गया। यह हादसा बुधवार को रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के पास रात 9 बजे हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान में 64 लोग सवार थे। हादसे के बाद रात में ही एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। इस हादसे के वीडियो सामने आए हैं, साथ ही प्लेन में सवार लोगों के परिवार के बयान भी सामने आ रहे हैं।
हादसे के वीडियो आए सामने
हेलीकॉप्टर और विमान के टकराने का वीडियो सामने आए हैं। दोनों के टकराने के बाद आग आसमान में दिखाई दे रही है। इसके बाद नदी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। वाशिंगटन डीसी पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि हादसे के बाद पोटोमैक नदी में यात्रियों की खोज की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।
इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर हुई दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके अलावा उन्होंने हादसे में मरने वाले यात्रियों के लिए कहा कि उनकी आत्मा को शांति मिले। हादसे के बाद धीरे धीरे अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विमान में सवार एक महिला का पति एयरपोर्ट पर अपनी पत्नी का इंजतार कर रहा था। उसने बताया कि हादसे कुछ देर पहले ही उसकी पत्नी ने उसे मैसेज भेजा था। उसका कहना है कि मैं बस प्रार्थना कर रहा हूं कि कोई उसे अभी नदी से बाहर निकाल लाए।
ये भी पढ़ें: US : 60 यात्रियों को ले जा रहा विमान हेलिकॉप्टर से टकराया, कई लोगों के मरने की खबर
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
4 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
5 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
13 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
15 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
19 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
20 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines