अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मंगलवार को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, ” भारत को आतंकवाद के खिलाफ लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार है। हम उस अधिकार का प्रयोग करेंगे और पहले किया भी है। हम उम्मीद करते हें कि हमारे क्वाड पार्टनर इसे समझेंगे। इस दौरान विदेश मंत्री अमेरिका और चीन पर पर भी बात की। जयशंकर ने क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के दौरान ये बातें कही।”
आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आगे कहा कि दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए। इस नीति से ही आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों और अपराधियों को कभी समान नहीं माना जाना चाहिए। क्योंकि पीड़ित असहाय होता है तो अपराधी बलवान होता है। सभी को पीड़ितों की मदद करने की चाहिए।
विकास और सुरक्षा के लिए सही निर्णय लेना जरूरी
जयशंकर ने कहा कि हम सभी स्वतंत्र हैं। हिंद-प्रशांत के सभी देशों विकास और सुरक्षा पर सही निर्णय लेना जरूरी है। बता दें कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग अमेरिकी विदेश विभाग में क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग के लिए पहुंचे हें।
चीन को बताया पड़ोसी
एक सवाल के जवाब पर विदेश मंत्री ने कहा कि हम चीन के सबसे बड़े पड़ोसी हैं। हम उनके साथ सीमा साझा करते हैं। हम चीन के साथ संबंध चाहते हैं। इस पर दोनों देशों में बात भी चल रही है। वैसे बीजिंग शहर से भारत का व्यापक स्तर पर व्यापार होता है, लेकिन यह संतुलित नहीं है। इस पर काम करना होगा। इस पर चीन को ही विचार करना होगा।
अमेरिका और चीन की सोच की अलग
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका और चीन एक-दूसरे के लिए अलग-अलग तरह से सोचते हैं। दोनों देशों ने एक-दूसरे के प्रति उसी सोच को फिट कर लिया है। निश्चित रूप से इसमें दोनों देशों की रणनीति शामिल हैं। इससे ज्यादा इन देशों के बारे में क्या कहा जा सकता है?
संबंधित खबरें
आधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
19 mins agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
59 mins agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
3 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
12 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
16 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
16 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines