America Warns Israel Not Become Blind With Anger: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा है कि उन्होंने तेल अवीव की अपनी यात्रा के दौरान हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इजरायली सरकार को गुस्से से अंधा न होने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा है कि 9/11 के हमले के बाद अमेरिका भी गुस्से में था और देश ने अपना बदला लेने के लिए कई गलतियां कीं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के हवाले से कहा है कि इजराइल दौरा में मैंने कहा, जब अमेरिका ने 9/11 के हमले का अनुभव किया तो हमें भी गुस्सा आया। जब हमने न्याय मांगा और उसे पाया तो हमने गलतियां कीं। इसलिए मैं इजराइल सरकार को आगाह करता हूं कि वह क्रोध में अंधे न हो जाएं। बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजरायल की यात्रा से लौटने के लगभग 20 घंटे बाद देश को प्राइम-टाइम संबोधन देते हुए यह टिप्पणी की।
हमास पर जमीनी हमले की तैयारी में इजराइल
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अमेरिकियों से हमास से लड़ने में इजराइल की मदद के लिए अरबों डॉलर और खर्च करने के लिए कहा है। उन्होंने अमेरिका के गठबंधनों और अमेरिकी मूल्यों पर जोर दिया और कहा कि अगर हम इजरायल से मुंह मोड़ेंगे तो ये सभी खतरे में पड़ जाएंगे। अधिक सहायता के लिए उनकी अपील ऐसे समय आई है जब इजराइल गाजा पर जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः किसी घटना-खतरे का जिक्र नहीं, फिर भी अमेरिका ने दुनियाभर में अमेरिकियों के लिए क्यों जारी किया अलर्ट?
मदद पहुंचाने के लिए समझौता
बाइडेन ने इजराइल की आठ घंटे की यात्रा की थी। इस दौरान उन्हें गाजा में सहायता प्राप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने में सीमित सफलता मिली थी। उन्होंने कहा कि इजराइल और मिस्र इस बात पर सहमत हुए हैं कि राहत सामग्री के साथ 20 ट्रक एन्क्लेव में प्रवेश कर सकते हैं। बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास समूह के अचानक हुए हमले के खिलाफ इजरायल के जवाबी हमले में गाजा में अब तक 3,859 लोग मारे गए हैं। हमास के हमलों में कम से कम 1,400 इजरायली मारे गए हैं।
इजराइल ने जारी किया हाथ में इंसानी राख का फोटो
दूसरी ओर इजराइल ने एक दर्दनाक और खौफनाक फोटो शेयर किया है। इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें एक बचावकर्मी अपने हाथों में राख लिए हुए है। आईडीएफ ने कहा है कि इस तस्वीर में आप इजराइल के खोज और बचाव संगठन जका के स्वयंसेवकों को हाथ में मानव राख पकड़े हुए देख सकते हैं। ये स्वयंसेवक आज तक दक्षिणी इजराइल कगी धरती पर मानव अवशेषों की तलाश में हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
16 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines