हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अमेरिका ने BLA को घोषित किया आतंकी संगठन, आसिम मुनीर की अपील का ट्रंप पर दिखा असर

US Designates Balochistan Liberation Army: अमेरिका द्वारा बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (बीएलए) और मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। इस संगठन को पहले साल 2019 में भी वैश्विक आतंकवादी करार दिया जा चुका है।

विज्ञापन

US Designates Balochistan Liberation Army: आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अमेरिका ने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके एक खतरनाक संगठन ‘मजीद ब्रिगेड’ को विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO, Foreign Terrorist Organisation) घोषित कर दिया है। इस फैसले के तहत अमेरिका अब इस संगठन की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाएगा और इसके सदस्यों की संपत्तियों को जब्त करने जैसे सख्त कदम भी उठाए जा सकेंगे।

आसिम मुनीर की अपील का परिणाम

अमेरिका के इस निर्णय को पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अपील का असर माना जा रहा है। मुनीर ने बलूच विद्रोहियों को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने की मांग की थी और कड़ा एक्शन लेने की बात कही थी। अमेरिकी विदेश विभाग की तरफ से आई इस घोषणा के जरिये पाकिस्तान-अमेरिका सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की गरज देखी जा रही है। इस घोषणा से बलूच आंदोलन पर भी प्रभाव पड़ेगा। 11 अगस्त को अमेरिकी का विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़ भभकी, बोला- सिंधु नदी पर बांध बनाया तो युद्ध होगा

मजीद ब्रिगेड कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड

‘मजीद ब्रिगेड’ के नाम से भी जाने जाने वाला बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान का एक सक्रिय संगठन है, जो आजाद बलूचिस्तान की मांग के लिए और पाक द्वारा बलूचिस्तान के दोहन के खिलाफ लड़ रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री बताते हैं कि BLA को साल 2019 में स्पेशली डिजिग्नेटेड ग्लोबल टेररिस्ट की लिस्ट में शामिल किया गया था। इसके बाद कई बार इस संगठन ने बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है।

कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट पर किया हमला

मार्को रूबियो के मुताबिक, साल 2024 में BLA ने कराची एयरपोर्ट और ग्वादर पोर्ट पर हमला किया था। साल 2025 में इस संगठन ने क्वेटा से पेशावर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जाफर एक्सप्रेस को भी हाईजैक किया था और 31 लोगों की हत्या के साथ 300 से ज्यादा अधिक यात्रियों को बंधक बनाया था। इस तर्ज पर ही अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें- अगली बार भारत के अंदरूनी इलाकों में हमला करेगा पाकिस्तान’, मुनीर-भुट्टो के बाद अब पाक रक्षा मंत्री की गीदड़भभकी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें