---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

अमेरिका के जुड़वां बच्चे, जो अलग-अलग साल दुनिया में आए, जानें आखिर कैसे बना यह संयोग?

Miracle Birth Of Twins: 2 जुड़वां बच्चों का जन्म ऐसे हुआ कि परिवार को 2 दिन लगातार उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने का मौका मिला गया, जानिए कैसे?

---विज्ञापन---

America Twins Born In Different Years: हर रोज लाखों बच्चे जन्म लेते हैं। नए साल की पूर्व संध्या और नए साल के पहले दिन भी बच्चों का जन्म हुआ, लेकिन दुनिया में एक चमत्कार ऐसा भी हुआ, जो लाखों में से किसी एक के साथ ही होता है। वहीं यह चमत्कार भी तब हुआ, जब पूरी दुनिया नये साल का जश्न मनाने में डूबी थी। जी हां, एक महिला के जुड़वां बच्चे हुए, लेकिन चमत्कार यह हुआ कि दोनों बच्चे अलग-अलग साल में पैदा हुए। एक का जन्म रात 12 बजे से ठीक एक मिनट पहले और दूसरे का जन्म 12 बजे के बाद हुआ। बच्चों के इस अनोखे जन्म से परिवार और डॉक्टर दोनों पक्ष हैरान हैं और इसे भगवान का चमत्कार ही मान रहे हैं।

 

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pubity (@pubity)

---विज्ञापन---

हॉस्पिटल ने मीडिया को बच्चों के बारे में बताया

बच्चों का जन्म अमेरिका के येल न्यू हेवन हॉस्पिटल में हुआ। बच्चों का नाम सोउली मोरिस और सेवेन मोरिस रखा गया है, जो सिर्फ 3 मिनट के अंतराल पर जन्मे। सोउली का जन्म एक जनवरी 2024 की सुबह 12:02 बजे हुआ। वहीं सेवेन का जन्म 31 दिसंबर 2023 की रात 11:59 बजे हुआ। इस तरह परिवार ने नये साल और दोनों बच्चों के जन्म को सेलिब्रेट किया। येल न्यू हेवन हॉस्पिटल ने बच्चों के चमत्कारिक जन्म की कहानी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दुनिया को बताई। दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं। वहीं बच्चों की मां ने कहा कि वह काफी खुश हैं कि उनके बच्चे जुड़वां हैं, लेकिन उनका जन्मदिन अलग-अलग है।

---विज्ञापन---

साल 2022 में भी हुआ था ऐसा ही एक संयोग

बता दें कि साल 2021-2022 में भी ऐसा ही एक संयोग हुआ था। कैलिफोर्निया के ग्रीनफील्ड शहर में फातिमा मेड्रिगल और रॉबर्ट ट्रुजिलो के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ। एक बेटी आयलिन और बेटा अल्फ्रेडो, लेकिन चमत्कार यह हुआ कि बेबी आयलिन का जन्म 2022 की सुबह 12 बजे के बाद हुआ और बेबी अल्फ्रेडो का जन्म 2021 की रात को 12 बजे से ठीक 15 मिनट पहले हुआ। नतिविदाद मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो शेयर करके बच्चों के अनोखे जन्म की कहानी दुनिया को बताई। हालांकि डॉक्टरों ने डिलीवरी होने में अभी वक्त बताया था, लेकिन अचानक बच्चों का जन्म हो गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कुदरत का चमत्कार! युद्ध छिड़ा तो 3 बच्चे लेकर घर से भागी गर्भवती, 5KM पैदल चली और 4 बच्चों को जन्म दिया

First published on: Jan 02, 2024 11:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola