America Student Visa New Rules: हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका जाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। अमेरिका ने स्टूडेंट वीजा की सर्विस फिर से शुरू कर दी है, लेकिन वीजा के लिए सोशल मीडिया स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी। नए नियम के तहत, आवेदकों को स्टूडेंट वीजा तभी मिलेगा, जब वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक करेगा, ताकि अमेरिका के इमिग्रेशन अफसर इनकी जांच कर सकें।
सोशल मीडिया अकाउंट पब्लिक होने पर अमेरिका की पुलिस देखेगी कि आवेदक के पेज पर अमेरिका की सरकार विरोधी, अमेरिका विरोधी, अमेरिकन कल्चर विरोधी पोस्ट तो नहीं हैं। क्लीयरेंस मिलने पर ही स्टूडेंट वीजा दिया जाएगा। अमेरिका के विदेश विभाग ने स्टूडेंट वीजा के लिए नए नियम के बारे में बताते हुए स्टूडेंट वीजा सर्विस फिर से शुरू करने का ऐलान किया। इसलिए आवेदक अपने सोशल मीडिया अकाउंट ओपन रखें।
यह भी पढ़ें:Israel-Iran की जंग में कूदने को अमेरिका तैयार, जानें अटैक का फाइनल ऑर्डर देने को लेकर क्या बोले ट्रंप?
अमेरिका आने वाले हर शख्स की हो रही गहन जांच
अमेरिका की ट्रंप सरकार द्वारा दिए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अमेरिका की सरकार अपने देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। हाल ही में लॉस एंजेलिस में हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बाद, इजरायल-ईरान जंग के बीच अमेरिका पर हमला होने की आशंका के चलते ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है, इसलिए अमेरिका आने वाले हर शख्स की जांच की जा रही है। सरकार ने नया नियम बनाने के लिए ही पिछले महीने स्टूडेंट वीजा के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल रोक दिया था।
अब उस रोक को हटा दिया गया है। अमेरिकी दूतावास नए नियमों के तहत आवेदन प्रक्रिया को पूरा करेगा। वहीं अमेरिका की स्टूडेंट वीजा सर्विस फिर से शुरू होने से भारत, चीन, मैक्सिको और फिलीपींस जैसे देशों के छात्रों का फायदा होगा, क्योंकि वे काफी समय से अमेरिका के स्टूडेंटा वीजा की प्रतीक्षा कर रहे थे और शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले वीजा प्राप्त करना चाहते हैं। वहीं नए नियम से अमेरिका में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले हजारों विदेशी छात्र प्रभावित होंगे।
यह भी पढ़ें:ट्रंप ने मुनीर को अमेरिका क्यों बुलाया? US प्रेसिडेंट ने खुद बताई वजह, जिसका भारत और PM मोदी से कनेक्शन
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
5 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
7 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
9 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
10 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
12 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day ago'मुझे पता है कि ये जोखिम भरा है', शेख हसीना ने बताया कब लौटेंगी बांग्लादेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines