अमेरिका के बार में दिनदहाड़े चली गोलियां, 4 की मौत, 20 घायल

अमेरिका में रविवार को सुबह 1 बजे करीब एक बार में अंधाधुंध गोलीबारी हुई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए है. अचानक शुरू हुई फायरिंग से लोग घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिपने लगे.

america news
विज्ञापन

अमेरिका के साउथ कैरोलिना शहर के एक बार में दिन दहाड़े गोलियां चलाई गई. अंधाधुंध फायरिंग से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायलों का इलाज जारी है. घायलों की संख्या अभी 20 बताई जा रही है जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. यह घटना 12 अक्टूबर की सुबह 1 बजे की है. इस बारे में ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है.

शेरिफ कार्यालय द्वारा शेयर पोस्ट में बताया गया है कि यह घटना साउथ कैरोलिना के सेंट हेलेना द्वीप के भीड़भाड़ वाले बार की है. जहां मास लेवल पर लोगों पर फायरिंग की गई थी. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गोलियों की आवाज सुनने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और वे आस-पास की दुकानों में भागने लगे तााकि छिप सके. उन्होंने कई पीड़ितों के बयान भी लिए हैं. पुलिस का कहना है यह घटना बेहद दुखद है. इसकी हम गंभीरता से जांच करेंगे.

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल

इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 लोग घायल हुए हैं. उनमें भी 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है. अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी किस मकसद से हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन हम संदिग्ध लोगों की तलाश कर रहे हैं.

जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिससे पूछताछ के बाद घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकती है. पुलिस ने मृतकों और घायलों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ