America Shooting: अमेरिका के सैक्रामेंटो में एक गुरुद्वारे में गोलीबारी की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई।
शेरिफ कार्यालय ने कहा कि दोनों पीड़ितों की हालत गंभीर है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और इस घटना को दो लोगों के बीच गोलीबारी के रूप में बताया जा रहा है जो एक दूसरे को जानते हैं।
और पढ़िए – Best Pension System In World: सबसे अच्छा पेंशन का सिस्टम है इस देश में, चेक करें भारत का नंबर
गांधी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीन लोगों की आपस में लड़ाई हो रही थी जो बाद में फायरिंग में बदल गई। इसी बीच फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आईं हैं।
और पढ़िए – डोनाल्ड ट्रंप कब होंगे गिरफ्तार? खुद बताई तारीख, समर्थकों से की विरोध करने की अपील
पिछले हफ्ते कोलोराडो में हुई थी गोलीबारी
बता दें कि पिछले हफ्ते कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद ट्विटर पर डेनवर पुलिस ने जांच पड़ताल की बात कही थी।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
US में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
13 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
14 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
17 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
18 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
21 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines