अमेरिका ने ब्रिक्स देशों को दी धमकी, भारत, चीन और ब्राजील को भी दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास माने जाने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बड़ा बयान दिया। सीनेटर ने कहा कि अमेरिका की बात नहीं मानने वाले देशों पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा। अगर ये देश उनकी बात मान लेते हैं तो उन्हें छूट दी जाएगी।

America News, Reciprocal Tarrif, America, Donald Trump, Senator lindsey Graham, India, China, Brazil, अमेरिकी समाचार, पारस्परिक टैरिफ, अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप, सीनेटर लिंडसे ग्राहम, भारत, चीन, ब्राज़ील

सीनेटर लिंडसे ग्राहम

अमेरिका पिछले कुछ दिनों ब्रिक्स देशों को लगातार धमकी दे रहा है। इस बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास माने जाने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बड़ा बयान दिया। सीनेटर ब्रिक्स देशों को फिर धमकी दी। साथ ही भारत, चीन और ब्राजील को भी चेतावनी दी है। उन्होंने कि अगर ये देश रूस से सस्ते तेल की खरीदारी जारी रखते हैं तो उन पर भारी टैरिफ लगाए जाएंगे। जिससे उनकी अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी।

विज्ञापन

100 से 500 प्रतिशत तक के टैरिफ की धमकी

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत, चीन और ब्राजील को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो उन पर 100 से 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदना एक तरह से युद्ध को समर्थना देना है। अमेरिका इस नीति को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। तीनों देशों को इसे जल्द से जल्द बंद करना होगा।

विज्ञापन

ब्रिक्स देशों को भी दी धमकी

सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने मीडिया से बात करते हुए ब्रिक्स देशों को भी धमकाया है। सीनेटर ने कहा कि अमेरिका की बात नहीं मानने वाले देशों पर टैरिफ बढ़ाया जाएगा। अगर ये देश उनकी बात मान लेते हैं तो उन्हें छूट दी जाएगी। सीनेटर ने कहा कि ब्रिक्स देशों को कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन उनकी बातों को दरकिनार किया जा रहा है, लेकिन इस बार रवैया सख्त है। ब्रिक्स देशों को उनकी बात माननी होगी, नहीं तो भारी टैरिफ झेलने को तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रंप के खास हैं लिंडसे ग्राहम

बता दें कि लिंडसे ग्राहम ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन के वरिष्ठ सीनेटर हैं और उन्हें आक्रामक अमेरिकी विदेश नीति का समर्थक और रूस-चीन का प्रबल विरोधी माना जाता है। उन्होंने इससे पहले भी कई मौकों पर इसी तरह ब्रिक्स देशों और दूसरे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ