---विज्ञापन---

दुनिया

भारतीय विदेश मंत्री S.Jaishankar का मुरीद हुआ अमेरिका, कहा- वे INDO-US संबंधों के डिजाइनर

America Praised Indian Foreign Minister Jaishankar: अमेरिका भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का मुरीद हो गया है। वहां के अधिकारियों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। मंत्री जयशंका को भारत अमेरिका संबंधों का डिजाइनर बताया है। राष्ट्रपति बाइडेन के उच्च अधिकारियों ने उन्हें प्रतिभाशाली हस्ती बताते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि वे काफी […]

America Praised Indian Foreign Minister Jaishankar: अमेरिका भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का मुरीद हो गया है। वहां के अधिकारियों ने उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। मंत्री जयशंका को भारत अमेरिका संबंधों का डिजाइनर बताया है। राष्ट्रपति बाइडेन के उच्च अधिकारियों ने उन्हें प्रतिभाशाली हस्ती बताते हुए उनकी तारीफ की और कहा कि वे काफी अनुभवी राजनयिक हैं। बता दें कि 22 से 30 सितंबर तक मंत्री अमेरिका की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सेशन को संबोधित किया। इसमें उनके विचार पूरी दुनिया ने सुने।

यह भी पढ़ें: एक नोबेल पुरस्कार विजेता; 40 साल में कर चुके हजारों रेप पीड़िताओं का इलाज, अब लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

---विज्ञापन---

जी-20 की मेजबानी में सहयोग के लिए देशों का आभार जताया

इवेंट के बाद अमेरिका के अधिकारियों ने उनसे विशेष मुलाकात की। इस दौरान अमेरिका के अधिकारी रिचर्ड वर्मा ने उनकी तारीफ की। वहीं जयशंकर ने कहा कि जी-20 सम्मेलन अमेरिका के समर्थन के बिना नहीं हो पाता। मेजबान के रूप में भारत ने अपना 100 प्रतिशत दिया, लेकिन सभी देशों ने सहयोग किया। टीम की तरह काम किया, तभी जी-20 सम्मेलन इतना सफल हुआ। पूरी दुनिया ने सम्मेलन की भव्यता देखी। पूरी दुनिया ने भारत को एक सफल मेजबान के रूप में स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें: Watch Video: पाकिस्तान में छात्राओं की वैन का पीछा करते हुए बाइकर ने किया हस्तमैथुन, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

भारत अमेरिका संबंधों की मजबूती पर जोर दिया

बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू किया गया था। कार्यक्रम में बोलते हुए अमेरिकी अधिकारी रिचर्ड वर्मा ने भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में भारतीयों और अमेरिकी लोगों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सदी में दोनों देशों के संबंधों में सुधार आया है। हमारे बीच मतभेद होंगे, उबड़ खाबड़ रास्ते आएंगे, लेकिन दो करीबी दोस्त मिलकर इनका खात्मा कर सकते हैं। भारतीय विदेश मंत्री आगे दोनों देशों के संबंधों के वास्तुकार बनेंगे।

First published on: Oct 03, 2023 08:42 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola