6 हफ्ते के बच्चे को किया टॉर्चर, तड़प-तड़प कर हुई थी मौत; महिला को मिलेगी मौत की सजा!

Nicole Virzi: एक अमेरिकी पीएचडी छात्रा पर अपनी दोस्त के बच्चे की हत्या का आरोप लगा है। अगर ये आरोप सही साबित होता है तो उसको मौत की सजा हो सकती है। हालांकि हत्या के आरोपों से निकोल विरजी शुरू से ही खारिज करती आई है।

america news

Nicole Virzi: जिंदगी में पहली बार जब हम घर से निकलते हैं तो वहां एक प्यारे से रिश्ते की शुरुआत करते हैं, जो दोस्ती का होता है। दोस्ती के रिश्ते को बहुत ही खास रिश्ता माना जाता है। हम अपने परिवार के बाद किसी पर भरोसा करते हैं तो वो दोस्त ही होते हैं। लेकिन दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया की महिला निकोल विरजी पर 16 जून को अपने परिवार के पिट्सबर्ग स्थित घर में बच्चे लियोन कैट्ज की देखभाल करते समय उसकी हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

विरजी ने अपने ऊपर लगे बच्चों को खतरे में डालने और गंभीर हमले का आरोपों से इनकार किया है। अगर वो दोषी पाई गई तो एलेघेनी काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी का कार्यालय मौत की सजा की मांग करेगा।

क्या है हत्या का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरजी को 16 जून को गिरफ्तार किया गया था, उसपर हत्या, तीन गंभीर हमले और एक बच्चे के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगा था। पुलिस ने उसे जमानत देने से इनकार कर दिया गया है।

बच्चा लियोन जिसकी देखभाल विरजी कर रही थी, उस वक्त घर में कोई नहीं था। विरजी ने पुलिस को बताया कि वह लियोन के लिए बोतल लाने के लिए रसोई में गई थी, जब उसने अचानक चीखने की आवाज सुनी, और वापस लौटने पर देखा कि बच्चा उसकी बाउंसर कुर्सी से गिर गया था। फिर उसने एंबुलेंस को कॉल किया।

हालांकि, डॉक्टरों ने विरजी के दावों पर गलत बताते हुए आरोप लगाया कि वह लियोन के सिर में फ्रैक्चर और दिमाग में रक्तस्राव के लिए जिम्मेदार थी। अदालत की फाइलिंग के अनुसार, एक डॉक्टर ने जांचकर्ताओं को बताया, दोनों (जुड़वां) को लगी चोटें बाल शोषण के परिणामस्वरूप आई हैं, क्योंकि ये चोटें प्राकृतिक नहीं हैं और न ही आकस्मिक हैं।

विरजी के वकील की दलीलें

विरजी के वकील डेविड श्रागर ने अपने मुवक्किल की बेगुनाही को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि वह कैट्ज परिवार के साथ जो हुआ उससे बहुत सदमे में है। वकील ने कहा, वे उसके करीबी दोस्त थे और वह बहुत दर्द में है। उन्होंने अपील की बिना नतीजे के किसी भी तरह की बातों पर यकीन ना किया जाए। पहले फैसला आने का इंतजार किया जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ