Joe Biden on Israel Hamas War : इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच अभी भीषण जंग जारी है। दोनों देश एक-दूसरे सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। इस युद्ध में कुछ देश हमास को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ इजरायल को। इस जंग में अमेरिका खुलेआम इजरायल का समर्थन कर रहा है और उसके लिए अन्य देशों का भी सपोर्ट भी जुटा रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के रिश्तों में खटास आ गई है।
हमास को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इजरायल की सेना जमीन और आसमान से बमबारी और फायरिंग कर रही है। हमास के लड़ाकू घनी आबादी के बीच से वार कर रहे हैं। दोनों देशों की लड़ाई में बेचारी जनता मारी जा रही है। इजरायल की सेना को हमास के आतंकियों तक पहुंचने के लिए जनता के बीच से होकर जाना पड़ रहा है। इस दौरान इजरायल के हमलो में कई निर्दोष लोग भी मारे जा रहे हैं। अगर अबतक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई है।
यह भी पढ़ें : Israel Hamas war: सीजफायर खत्म होने के बाद फिर बमबारी शुरू, इजराइल के हमले में 36 फिलिस्तीनियों की मौत
निर्दोषों की मौत से नाराज यूएस
इजरायल और हमास की जंग में मारे जा रहे आम लोगों को लेकर अमेरिका काफी नाराज है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि गाजा पट्टी में भारी गोलीबारी और बमबारी से निर्दोष लोगों की जान जा रही है, जिससे इजरायल लगातार अपना वैश्विक समर्थन खोता जा रहा है। ऐसे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अपनी युद्ध नीति में बदलाव करने की जरूरत है। बाइडेन ने इजरायल के खिलाफ यह बात एक कार्यक्रम में कही है। इस प्रोग्राम में कई यहूदियों ने भी शिरकत की थी।
नेतन्याहू को बदलने की जरूरत
बाइडेन ने कहा कि इस जंग में अमेरिका, यूरोपीय संघ समेत कई देश इजरायल के सपोर्ट में खड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध को इजरायल लगातार कठिन बनाता जा रहा है। ऐसे में नेतन्याहू की सरकार को बदलने का समय आ गया। हम एक बार फिर ओस्लो वाली गलती इजरायल को करने की मंजूरी नहीं दे सकते हैं। जो बाइडेन के इस बयान से स्पष्ट है कि वे नेतन्याहू से काफी नाराज हैं।
संबंधित खबरें
'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
1 hr agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
2 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
2 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
3 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
7 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
10 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
13 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
13 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines