हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

भयंकर तूफान में 9 की मौत, हर तरफ पानी, अमेरिका के केंटुकी-जॉर्जिया में बाढ़ से तबाही

America Flood: केंटकी में आए शक्तिशाली तूफान में आठ लोगों की मौत हो गई है। तूफान की वजह से सड़कें और घरों में पानी भर गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्जिया में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन

America Flood: अमेरिका के केंटकी में भयंकर तूफान आया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। यहां पर सड़कें नजर नहीं आ रही हैं, हर तरफ पानी भरा हुआ है। वहीं, सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है। रेस्क्यू टीम खोज और बचाव के काम में लगी है। पिछले 24 घंटे से करीब 1000 से ज्यादा लोगों को बचाया जा चुका है। इस तूफान को एक दशक में सबसे गंभीर मौसम घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

पानी में डूबा सबकुछ

इस तूफन का असर कई राज्यों में पड़ा है, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं। जिनमें देखा जा सकता है कि पानी में गाड़ियां डूबी हुई हैं, हर तरफ पेड़ गिरे हैं और घरों को चारों तरफ पानी ही पानी है। टेनेसी, केंटकी और वर्जीनिया में सड़कों और घरों में ज्यादा पानी भरा है। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को तूफान के जोर पकड़ने के कारण केंटकी में पानी का स्तर अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। अब तक हजारों लोगों को पानी से बचाया जा चुका है, जिसमें कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है।

ये भी पढ़ें: US: गर्लफ्रेंड से मिलने आए ट्रांसजेंडर की निर्ममता से हत्या, 5 लोगों ने कई हफ्ते तक बनाया बंधक; जानें मामला

सीएनएन की एक्स पर शेयर पोस्ट में कहा गया कि हमें केंटुकी के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, नेताओं का कहना है कि राज्य में यह तबाही बहुत खतरनाक है। भूस्खलन से लेकर पश्चिम में हिमपात तक, स्थिति खतरनाक है। लोगों को कहीं बाहर जाने से पहले अपनी सुरक्षित का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

केंटकी के गवर्नर ने कहा कि मरने वाले 8 लोगों में एक बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, हमारा मानना ​​है कि यह संख्या बढ़ने वाली है। उन्होंने केंटकी के लोगों से सड़कों पर न निकलने की अपील की, क्योंकि कई मौतों के पीछे सड़क हादसे भी हैं। शुक्रवार को तूफान से पहले केंटकी में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों को संघीय सहायता निधि उपलब्ध कराई जा रही है। कहा जा रहा था कि सोमवार तक तूफान कम हो जाएगा, लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। ग्रेट लेक्स के कुछ हिस्से बर्फ से दब सकते हैं। अमेरिका में 50 लाख लोग इस तूफान से प्रभावित हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: भूकंप के भयंकर झटकों से हिला दिल्ली-NCR, दहशत के मारे घरों से बाहर निकले लोग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें