भूकंप के भयंकर झटकों से हिला दिल्ली-NCR, दहशत के मारे घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors

Earthquake Tremors in Delhi NCR: भूकंप के जोरदार झटकों से आज दिल्ली हिल गई। सुबह-सुबह करीब पौने 6 बजे भूकंप के ऐसे झटके लगे कि खिड़कियां दरवाजे हिलने लगे। लोगों अपने घरों से निकलकर गलियों में खुले आसमान के नीचे आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre For Seismology) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र मिला है।

विज्ञापन

भूकंप करीब 5 बजकर 37 मिनट पर आया। बताया जा रहा है कि जहां भूकंप का केंद्र मिला है, उसके पास एक झील है, जहां हर 2-3 साल में भूकंप जरूर आता है। इसलिए जरूरी है कि दिल्लीवासी सतर्क रहें और भूकंप से बचने के उपाय हर समय सोच कर रखें। आज कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके लगातार महसूस होते रहे, जिनसे लोग दहशत में आ गए और अपने परिजनों को लेकर गलियों में निकल गए। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान मान के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों ने डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

सो रहे लोगों की नींद तक टूट गई

बताया जा रहा है कि भूकंप के झटकों ने दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत को दहलाया है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि सो रहे लोगों की नींद तक टूट गई। दिल्ली, नोएडा के अलावाा फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद में भी भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बारे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुकान पर चाय पी रहे अनीश ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में 4 से ज्यादा की तीव्रता का भूकंप आया। सबकुछ हिल रहा था…ग्राहक चिल्लाने लगे…भूकंप आया, भूकंप आया और इसके बाद लोग इधर उधर जाने लगे, लेकिन कुछ सेकेंड में सब शांत हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ