Musk vs Trump: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप से अलग होते हुए अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से राजनीतिक दल शुरू किया है। इसी के साथ अमेरिका में अब तीन पार्टियां हो गई हैं। पार्टी बनाने के फैसले पर अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ट ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मस्क की पार्टी को लेकर चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ‘तीसरी पार्टी शुरू करने से सिर्फ भ्रम की स्थिति पैदा होती होगी।’
तीसरी पार्टी शुरू करना हास्यास्पद- ट्रंप
बिजनेसमैन एलन मस्क ने ‘अमेरिका पार्टी’ नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू की है। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन के कदम को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि तीसरी पार्टी शुरू करने से भ्रम की स्थिति पैदा होती है।’ ट्रंप ने इसे हास्यास्पद बताते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के साथ हमें जीत मिली है। दरअसल, अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दो पार्टियां हैं। अब मस्क की पार्टी के बाद इनकी संख्या तीन हो गई है।’
ये भी पढ़ें: Space Station के कपोला से आईं ग्रुप कैप्टन शुभांशु की शानदार तस्वीरें, शुरू हुई रिसर्च
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने कहा कि ‘असल में यहां दो पार्टियों के लिए काम होता है, तीसरी पार्टी ने कभी काम नहीं किया है। इसलिए वह इसके साथ मजे कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह हास्यास्पद है।’
‘तीसरी पार्टी ने कभी काम नहीं किया’
ट्रंप ने कहा कि ‘असल में यहां दो पार्टियों के लिए काम होता है, तीसरी पार्टियों ने कभी काम नहीं किया है। इसलिए वह इसके साथ मजे कर सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह हास्यास्पद है।’ उन्होंने कहा कि ‘तीसरी पार्टियां सबसे अच्छी अराजकता पैदा करने के लिए हैं। हम डेमोक्रेट्स के साथ ऐसा बहुत पहले ही कर चुके हैं।’
अमेरिका पार्टी का गठन
एलन मस्क ने ‘अमेरिका पार्टी’ बनाने का ऐलान किया। इसका उद्देश्य अमेरिकियों को उनकी स्वतंत्रता वापस दिलाना है। इसका ऐलान एक्स पर एक सर्वे करने के बाद हुआ। सर्वे में यूजर्स ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का समर्थन किया था। बता दें कि मस्क का यह ऐलान ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी असहमति के बाद आया है।
ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से बदलेगा ट्रंप टैरिफ का नियम, क्या 100 देशों की सूची में शामिल है भारत भी?
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
7 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
11 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
12 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
15 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
22 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines