फुटबॉल मैच के बाद हुई अंधाधुंध फायरिंग, अमेरिका में 4 की मौत

Mississippi Mass Firing: अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने दहशत फैला दी है। शुक्रवार रात फुटबॉल मैच के बाद हुई इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं. घटना लेलैंड शहर में हुई, जो राजधानी जैक्सन से लगभग 190 किलोमीटर दूर है. पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

Mississippi

अमेरिका में गोलीबारी से हड़कंप

Mississippi Mass Firing: अमेरिका के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि फायरिंग की यह घटना अमेरिका के मिसिसिपी में एक स्कूल में हुई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार रात अमेरिकी राज्य मिसिसिपी में आधी रात के बाद एक फुटबॉल मैच के बाद यह घटना हुई. इस घटना में 12 अन्य लोगों के घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

घटना मिसिसिपी की राजधानी जैक्सन से लगभग 120 मील (190 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में स्थित एक छोटे से शहर लेलैंड में हुई है. घटना में कई लोग घायल हुए, जिनमें से 4 की मौत हो गई है. स्थानीय मेयर जॉन ली ने बताया कि जांच अभी जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

रात भर अस्पतालों में रहा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतकों में कई लोग शामिल हैं, हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है. इस घटना के बाद आसपास के अस्पतालों में डॉक्टर रातभर काम पर लगे रहे. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से कई कारतूस और हथियार बरामद किए गए हैं. अधिकारी हमलावरों की पहचान के लिए आस-पास की दुकानों और स्ट्रीट कैमरों की जांच कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस शामिल लोगों और व्यक्तिगत विवादों से संबंधित सुरागों पर काम कर रही है, जिनके कारण यह हिंसा भड़की हो सकती है.

विज्ञापन

लेलैंड के मेयर जॉन ली ने बीबीसी को बताया, “यह एक ऐसा आयोजन है जिसे हम वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित करते आ रहे हैं और इस प्रकार की कोई घटना कभी नहीं हुई और हमारा शहर ऐसा है जहां अपराध कम है और लगभग 3,700 लोग रहते हैं. हम सब मिल-जुलकर रहते हैं और हर कोई एक-दूसरे को जानता है इसलिए यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक त्रासदी है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ