America Lewiston Massive Firing Several People Died More Than 60 People Injured: अमेरिका के लेविस्टन में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावर की पहचान की है। प्रशासन ने हमलावर की पहचान करने के बाद उसकी तस्वीर भी जारी की है।
CNN के मुताबिक, लेविस्टन, मेन में बुधवार को सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 22 लोग मारे गए और 50 से 60 घायल हो गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। फोटो में आरोपी गोलीबारी की स्थिति में दिख रहा है। उसके हाथ में अत्याधुनिक राइफल दिख रही है। काउंटी शेरिफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए संदिग्ध की पहचान के लिए जनता से मदद मांगी है।
लेविस्टन में सेंट्रल मेन मेडिकल सेंटर ने एक बयान जारी कर कहा कि बड़े पैमाने पर घायलों को अस्पताल लाया गया है। उधर, एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, कई स्थानों पर संदिग्ध को देखा गया है। एपी के मुताबिक, पुलिस ने जनता से अपील की है कि घायलों को अस्पतालों तक ले जाने के लिए सड़कों से दूर रहें। बता दें कि लेविस्टन एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है।
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
19 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines