अमेरिका में क्यों अचानक बंद हुए लोगों के फोन? इंटरनेट भी ठप, नेटवर्क कंपनी ने दी सफाई

America Internet Down : अमेरिका में अचानक से मोबाइल नेटवर्क गायब हो गया। लोग न तो किसी को कॉल नहीं कर पा रहे हैं और न ही टेक्स्ट मैसेज। ऐसे में उन्हें काफी समस्या हो रही है। इसे लेकर नेटवर्क कंपनी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नेटवर्क सेवा बहाल कर दी जाएगी।

Chardham Yatra Internet Ban Near Temple Campus

चारधाम यात्रा के दौरान अब मंदिरों के कैंपस में इंटरनेट बैन रहेगा।

विज्ञापन

America Internet Down : अमेरिका में अचानक से लोगों के मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया। उनके मोबाइल फोन से नेटवर्क गायब हो गया, जिससे उपभोक्ताओं को बात करने समेत कई समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर नेटवर्क कंपनी ने कहा कि नेटवर्किंग सेवा को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। समस्या का कब तक समाधान हो पाएगा, इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

यूएस के कई जगहों पर गुरुवार को इंटरनेट सेवा ठप है। इसकी वजह से ग्राहक किसी से बात नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षण वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने गूगल और एप्पल समेत अन्य ऑनलाइन सर्विस पर भी समस्याएं दर्ज कराईं। यह समस्याएं पूरे अमेरिका में हैं, जबकि पूर्वी और मध्य राज्यों से अधिक शिकायतें आई हैं।

Advertisment

फोन करने पर दिख रहा SOS 

सबसे पहले लोगों को फोन कॉल की करने में समस्या आई। इसके बाद उन्होंने टेक्स्ट मैसेज करने की कोशिश की तो वो भी नहीं गया। जब लोग फोन कर रहे थे तो उसमें SOS दिखा रहा था, जोकि नेटवर्क डाउन होने पर दिखाई देता है। यहां तक कि हेल्पलाइन नंबर 911 भी काम नहीं कर रहा था। इस पर इमरजेंसी सर्विस ने जनता से कहा कि 911 पर न तो मोबाइल से कॉल करें और न ही लैंडलाइन से। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन

वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं लोग

विज्ञापन

एटीएंडटी ने सुझाव दिया कि लोग वाईफाई कॉलिंग कर सकते हैं। ये वाईफाई कॉलिंग कैसे होगी, इसे लेकर एटीएंडटी की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है। एक्स (पहले ट्विटर) के यूजर्स ने भी एटीएंडटी को मैसेज कर सेवा बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन

सेवा बहाल करने की जारी है कोशिश

एटीएंडटी ने कहा कि हमारी कंपनी सेवा बहाल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन नेटवर्क कबतक वापस आएगा, इसे लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। वहीं, अन्य नेटवर्क कंपनी Verizon और T-Mobile के ग्राहकों ने भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन कंपनियों का कहना है कि उनका नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएंडटी ग्राहकों द्वारा Verizon और T-Mobile के नेटवर्क पर कॉल से यह समस्या आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ