2000 भारतीयों का अमेरिका जाने का सपना टूटा गया है। दरअसल, अमेरिका ने भारत में 2000 वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। अमेरिका प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। अमेरिकी दूतावास के अनुसार बॉट्स द्वारा नियुक्ति प्रणाली में बड़े उल्लंघनों का पता लगा है। जिसके बाद ऐसे खातों को निलंबित किया गया है। ये कार्रवाई धोखाधड़ी से संबंधित गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद करेगी।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त आव्रजन और वीजा नीति अपनाई थी। बता दें हर साल बड़ी संख्या में काम, पर्यटन और पढ़ाई करने के लिए भारतीय अमेरिका जाते हैं।
एजेंटों और फिक्सरों के प्रति जीरो टॉलरेंस
अमेरिका द्वारा एक साथ इतनी बड़ी संख्या में वीजा नियुक्तियां रद्द करना भारतीयों के लिए बुरी खबर है। ऐसा करते हुए अमेरिकी दूतावास ने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम बॉट्स द्वारा किए गए लगभग 2,000 वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर रही है। हम उन एजेंटों और फिक्सरों के प्रति जीरो टॉलरेंस रखते हैं जो हमारी शेड्यूलिंग नीतियों का उल्लंघन करते हैं।
फर्जी दस्तावेज के साथ वीजा अप्लाई किया था
इससे पहले 27 फरवरी में दिल्ली पुलिस ने इस मामले एक शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के करीब 30 से ज्यादा व्यक्तियों के खिलाफ अमेरिका वीजा पाने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप था। जांच में सामने आया कि मई और अगस्त 2024 में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज के साथ वीजा अप्लाई किया था। पुलिस जांच के बाद अमेरिका दूतावास ने यह बड़ा कदम उठाया है।
ये भी पढ़ें: ‘जल्द मर जाएंगे पुतिन…’, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की का चौंकाने वाला दावा, रूसी राष्ट्रपति को बताई ये बीमारी
संबंधित खबरें
तिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
6 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
10 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
11 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
12 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
13 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
18 hrs agoजाली भारतीय मुद्रा की तस्करी के केस में नेपाली को 9 वर्ष 7 माह की सजा
20 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
20 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines