हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रंप का दावा निकला झूठा? पहले के मुकाबले अब रूस से और भी ज्यादा तेल खरीद रहा भारत

America-India Relations: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात अलास्का में हुई। इस मीटिंग पर भारत के साथ-साथ दुनियाभर की नजरें थीं। ट्रंप ने ये मुलाकात यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग को रोकने के समझौते पर बात करने के लिए की थी, जिसमें इसी मुद्दे का सबसे कम जिक्र किया गया।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

America-India Relations: डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया, जिसमें भारत भी है। ये टैरिफ अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग प्रतिशत में लगाए गए हैं। शुरुआत में भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया गया, जिसे बाद में रूस से तेल खरीदने के चलते 50 फीसदी तक करने का ऐलान किया गया। हालांकि, ये टैरिफ बढ़ाने से पहले ट्रंप ने भारत को इसके पहले चेतावनियां भी दी थीं। ऐसी ही धमकियां ट्रंप ने रूस को पुतिन से मुलाकात से पहले दी।

ट्रंप ने कहा था कि अगर शांति समझौते पर बात नहीं बनी तो अमेरिका रूस पर अतिरिक्त पाबंदियां लगा देगा, इसका परिणाम रूस को भुगतना होगा। मीटिंग के बाद ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई कि भारत में पहले से भी ज्यादा रूस से तेल आ रहा है।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन जंग में सीजफायर नहीं… लेकिन फ्रीज करने को तैयार पुतिन, ट्रंप की बातचीत का क्या निकला नतीजा?

विज्ञापन

बढ़ गई रूस से तेल की खरीद?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हमने भारत को रूस से तेल न खरीदने के लिए मजबूर कर दिया है। उनके इस के बाद एक नई रिपोर्ट सामने आई। बीबीसी के मुताबिक, रिपोर्ट में बताया गया कि ‘भारत में रूस से तेल की खरीद पहले से ज्यादा बढ़ गई है। हाल में इसमें 2 मिलियन बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की बढ़ोतरी देखी गई है।

वैश्विक रियल-टाइम डेटा और एनालिटिक्स कंपनी केप्लर की रिपोर्ट में बताया गया कि अगस्त के महीने में लगभग 5.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल में से 38 प्रतिशत रूस से लिया गया है। रूस से आयात की बात की जाए तो ये करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन दर्ज किया गया। वहीं, जुलाई में ये आंकड़ा 16 लाख बैरल प्रतिदिन बताया गया।

विज्ञापन

भारत और रूस को ट्रंप की धमकी

डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का में पुतिन से मुलाकात से पहले कहा था कि अगर समझौते पर बात नहीं बन सकी तो भारत पर पूरा 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने रूस को भी धमकी दी थी कि अगर बात नहीं बन पाई, तो इसके परिणाम रूस को भुगतने पड़ेंगे। मुलाकात के बाद न तो यूक्रेन-रूस में सीजफायर पर कोई बात हो पाई और न ही ट्रंप ने जो धमकी रूस को दी थी, इस पर कोई बात हुई। इसी कड़ी में अब सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप-जेलेंस्की की बातचीत से रूस का इनकार, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने गिनाई पुतिन से संधि की शर्तें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola