India Should Stop Buying Russian Oil: भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर को राष्ट्रपति ट्रंप ने चुना है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर मतभेद गंभीर नहीं है. दोनों देशों के बीच जल्द ही टैरिफ को लेकर हल निकल सकता है, जिससे कुछ ही हफ्तों में भारत-अमेरिका के बीच व्यापार सुधर जाएगा। अपनी कंफर्मेशन हियरिंग के दौरान गोर बोले कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि भारत रूस से तेल खरीदन बंद कर दे. उन्होंने ये भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतिम चरण की बातचीत होना बाकि है, जो टैरिफ विवाग को समाप्त कर सकती है.
ट्रंप का सीधा संदेश
सर्जियो गोर ने इस सुनवाई के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का साफ कहना है कि भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा. दरअसल, वे कहते हैं BRICS सम्मेलन में भारत ने अमेरिका का कई मुद्दों पर साथ दिया है जबकि ब्रिक्स से अन्य देशों ने अमेरिकी डॉलर से दूरी बनाई है, ऐसे में हम भारत ने उस काम पर रोक लगाई थी. वहीं, भारत बात करने और जुड़ने के लिए भी तैयार है.
ये भी पढ़ें-नेपाल में सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री तय, राष्ट्रपति और दलों के बीच फंसा संसद भंग करने का पेंच
कौन हैं सर्जियो गोर?
सर्जियो गोर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के कार्मिक दफ्तर के डायरेक्टर रह चुके हैं और ट्रंप के सहयोगी माने जाते हैं. नॉमिनेशन में उन्हें आगे करने का मुख्य कारण भारत-अमेरिका के संबंधों को सुधार कर एक नए अध्याय की शुरुआत करना है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और साझेदारी में बढ़ोतरी हो सकती है. अग सर्जियो राजदूत बनते हैं तो वे अबतक अमेरिका की ओर से सबसे युवा राजदूत बनेंगे.
मोदी और ट्रंप की दोस्ती पर जोर
सर्जियो गोर को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया जा सकता है. उन्होंने दोनों नेताओं की दोस्ती को गहरा और अद्भुत बताया है. वे कहते हैं कि भले दोनों देशों में अभी टैरिफ को लेकर तनाव है, मगर दोनों के बीच आपसी भरोसा और विश्वास मौजूद है. ट्रंप किसी देश या दूसरे देश के नेता की आलोचन करते हैं मगर भारत की नहीं. वे हमेशा भारत और पीएम मोदी की तारीफ करते हैं.
ये भी पढ़ें-कौन हैं ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई 27 साल की सजा
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines