Texas Shooting: टेक्सास के क्लीवलैंड में 8 साल के बच्चे समेत पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीएनएन के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि गोलीबारी की घटना ह्यूस्टन से करीब 70 किलोमीटर दूर क्वलीवलैंड की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 38 साल के फ्रांसिस्को ओरोपेजा के रूप में हुई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कहा जा रहा है कि आरोपी को पड़ोसी के घऱ आने के दौरान सीसीटीवी फुटेज में अपनी राइफल के साथ देखा गया है।
कैसे हुई पूरी घटना?
बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतकों का घर आस-पास है। शनिवार को आरोपी अपने घर के आंगन में फायरिंग कर रहा था जबकि मृतक का परिवार इसी दौरान सोने की कोशिश कर रहा था। बार-बार फायरिंग की आवाज सुनने के बाद पीड़ित परिवार आरोपी के पास पहुंचा और उससे फायरिंग न करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर बच्चे समेत पांच लोगों की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए एआर स्टाइल राइफल का यूज किया है। उसने सभी पांच लोगों के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या की है। कहा जा रहा है कि वारदात के दौरान आरोपी नशे में था। बता दें कि इस साल चार महीने में अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की 18 घटनाएं सामने आई हैं।
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
6 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
6 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
10 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
11 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
14 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
21 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines