CEO Onur Aksoy Gets 6 years Jail In Fraud Case: यूएस में मियामी के मशहूर टेक सीईओ ओनुर अक्सॉय को 6 साल जेल की सजा सुनाई गई है। उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर नकली सिस्को उपकरण बेचने के आरोप लगे थे। ओनुर रॉन अक्सॉय और डेव डर्डन के नाम से भी मशहूर हैं। आरोप था कि 2013 से 2022 के बीच ओनुर ने 19 कंपनियों और ऑनलाइन स्टोरों के जरिए उन नकली सिस्को उपकरणों को रीसेल किया, जिनकी अनुमान के आधार पर एक बिलियन डॉलर से भी अधिक कीमत थी। उनको आरोप लगने के बाद जून 2023 में साजिश रचने, मेल के जरिए फ्रॉड और वायर धोखाधड़ी में दोषी पाया गया था।
यह भी पढ़ें:बस स्टॉप पर की हत्या और खा गया शव का चेहरा! पकड़ा गया तो भूत पर मढ़ दिया दोष
आरोप थे कि ये उत्पाद प्राथमिक नेटवर्किंग इकाई वाली फर्मों के जरिए ईबे और अमेजन से ऑनलाइन बेचे गए। नकली उपकरण सरकारी और प्राइवेट कंपनियों को बेचे गए थे। जिसके बाद अक्सॉय को अब 100 मिलियन डॉलर का हर्जाना पीड़ितों को क्षतिपूर्ति के तौर पर देना होगा। नकली उपकरण सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जगहों पर यूज किए गए। यहां तक कि कई उपकरण नौसेना, वायु सेना और सेना को भी दिए गए थे। कुछ पुर्जे लड़ाकू जेट, हेलिकॉप्टरों और गश्ती विमानों में प्रयोग किए गए। इससे संचालन में रिस्क काफी बढ़ा। कई घटिया उपकरण स्कूलों और अस्पतालों में भी सप्लाई किए गए। जांच में सामने आया था कि ये कुछ ही समय तक चले, फिर खराब हो गए।
चीन की मदद से की गई खराब उपकरणों की सप्लाई
बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने अक्सॉय के फ्रॉड का पता 2014 में ही लगा लिया था। नकली सामान जब्त कर अक्सॉय को परिचालन बंद करने को कहा गया था। लेकिन आरोपी चीनी सप्लायर्स से मिल गया और उपकरण जारी करता रहा। अमेरिकी लॉयर विकास खन्ना ने बड़े पैमाने पर घटिया उपकरणों की सप्लाई और इससे बने खतरे को लेकर काफी बहस की। जिसके बाद कोर्ट ने माना कि दूसरों को लुभावने ऑफर देकर लालच के लिए अक्सॉय ने गलत काम किया था। इसके कारण सिस्को को भी मौजूदा समय में आपूर्ति में काफी चुनौतियां मिल रही हैं। क्योंकि प्रकरण के कारण उसके असली सामान को भी संदेह की नजर से देखा जाने लगा है।
संबंधित खबरें
भारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
1 hr agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
1 hr agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
2 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
4 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
6 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
6 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
6 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
8 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
9 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines