Donald Trump on Putin Meeting: अलग-अलग देशों की जंग रुकवाने का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब रूस और यूक्रेन की जंग को रोकना चाहते हैं। शांति वार्ता पर समझौता करने के लिए वह कल अलास्का जाने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पुतिन से मीटिंग के पहले ही उनके जवाब के बारे में बता दिया। दरअसल, ट्रंप से पूछा गया कि कल की बैठक में क्या होने वाला है, पुतिन का क्या जवाब हो सकता है? इस पर उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है पुतिन जंग नहीं रोकेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर शांति समझौता नहीं होता है तो इसके परिणाम रूस के लिए बुरे होने वाले हैं।
मुझे लगता है पुतिन का ‘ना’ होगा- ट्रंप
15 अगस्त को अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात रूस के राष्ट्रपति पुतिन से होने वाली है। इसके पहले ही ट्रंप दोनों देशों के बीच होने वाली शांति वार्ता को असफल मान रहे हैं। दरअसल, उनसे हाल ही में इस मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि पुतिन जंग को रोकने के लिए मना कर सकते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं इस बारे में पहले भी पुतिन से बात कर चुका हूं, हमारी काफी लंबी बातचीत हुई, लेकिन जैसे ही में अपने घर पहुंचता हूं तो क्या देखता हूं कि हमले फिर से शुरू हो गए हैं।’
ये भी पढ़ें: रूसी तेल का निर्यात रुका तो दुनिया की बिगड़ जाएगी अर्थव्यवस्था, भारत के लिए कितना नुकसानदायक?
रूसी राष्ट्रपति को ट्रंप की चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप को कहीं न कहीं ये लग रहा है कि उनकी ये मुलाकात असफल होने जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि ‘अगर पुतिन रूस और यूक्रेन की जंग रोकने पर सहमत नहीं होते हैं, तो इसके खतरनाक परिणाम निकलकर सामने आएंगे।’ ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे इन परिणामों के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है, लेकिन रिएक्शन आना तय है।’
पुतिन और जेलेंस्की को लाएंगे साथ
डोनाल्ड ट्रंप एक तरफ बैठक सफल होने की कम ही उम्मीद जता रहे हैं, तो दूसरी तरफ वह अगली मीटिंग की बात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर सब कुछ सही रहा तो वह बिना समय बर्बाद अगली बैठक यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और पुतिन के साथ करेंगे। अगर वह मुझे आने के लिए कहेंगे, तो मैं जरूर जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि ये बैठक भी जल्द ही होगी।
ये भी पढ़ें: ‘युद्धविराम के लिए रूस ने डोनेट्स्क खाली करने की रखी शर्त’, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा
संबंधित खबरें
क्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
7 mins agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
3 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
4 hrs agoLIVE: पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, पैसों के लेनदेन का था विवाद
5 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
12 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
14 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
19 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
22 hrs agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines