America Crime News : अमेरिका के न्यू जर्सी में एक युवक ने पंजाब की दो बहनों को फायरिंग कर दी, जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन घायल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का नाम गौरव गिल है, जो मूल रूप से जालंधर के नकोदर कस्बे का रहने वाला है, जबकि दोनों बहनें जालंधर की नूर महल की रहने वाली हैं। आरोपी और 20 वर्षीय युवती जालंधर में एक साथ आईईएलटीएस कोचिंग क्लास जाते थे, जहां दोनों में जान पहचान हो गई। युवती अपनी चचेरी बहन जसवीर कौर (29) के साथ अमेरिका चली गई। इसके बाद गौरव भी स्टडी वीजा पर यूएस पहुंच गया।
यह भी पढ़ें : US में जानबूझकर दूसरों को HIV संक्रमित कर रहा था शख्स, अदालत ने सुनाई 30 साल जेल की सजा
पहले आरोपी और दोनों बहनों में हुआ था झगड़ा
बताया जा रहा है कि अमेरिका के न्यू जर्सी में कुछ दिन पहले गौरव गिल का किसी बात को लेकर जसवीर कौर और उसकी चचेरी बहन से झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने न्यू जर्सी के वेस्ट कार्टेरेट सेक्शन में मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर दोनों चचेरी बहनों पर फायरिंग कर दी, जिसमें जसवीर कौर की जान चली गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसके पति ट्रक चलाते हैं।
यह भी पढ़ें : ‘बेटा-बेटी और 6 अनजान लोग’…पिता को चाकुओं से गोदकर दी खौफनाक मौत, ये थी वजह!
19 वर्षीय आरोपी भी गिरफ्तार
न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में जसवीर कौर की मौत और एक युवती घायल हो गई। हम मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। स्थानीय पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी गौरव गिल को गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
37 mins agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
1 hr agoहोर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
2 hrs agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
11 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
11 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
15 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
16 hrs agoLIVE: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
16 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
1 day agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines