पंजाब में जान पहचान और अमेरिका में झगड़ा, युवक ने दो बहनों पर चलाईं गोलियां, एक की मौत

Punjab Woman Killed : अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक युवक ने दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें एक बहन की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Punjab Woman Killed In US

Punjabi Woman Killed In US

America Crime News : अमेरिका के न्यू जर्सी में एक युवक ने पंजाब की दो बहनों को फायरिंग कर दी, जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन घायल है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी का नाम गौरव गिल है, जो मूल रूप से जालंधर के नकोदर कस्बे का रहने वाला है, जबकि दोनों बहनें जालंधर की नूर महल की रहने वाली हैं। आरोपी और 20 वर्षीय युवती जालंधर में एक साथ आईईएलटीएस कोचिंग क्लास जाते थे, जहां दोनों में जान पहचान हो गई। युवती अपनी चचेरी बहन जसवीर कौर (29) के साथ अमेरिका चली गई। इसके बाद गौरव भी स्टडी वीजा पर यूएस पहुंच गया।

विज्ञापन

पहले आरोपी और दोनों बहनों में हुआ था झगड़ा

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमेरिका के न्यू जर्सी में कुछ दिन पहले गौरव गिल का किसी बात को लेकर जसवीर कौर और उसकी चचेरी बहन से झगड़ा हुआ था। इसके बाद युवक ने न्यू जर्सी के वेस्ट कार्टेरेट सेक्शन में मौका पाकर घर से कुछ ही दूरी पर दोनों चचेरी बहनों पर फायरिंग कर दी, जिसमें जसवीर कौर की जान चली गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। जसवीर कौर शादीशुदा थी और उसके पति ट्रक चलाते हैं।

विज्ञापन

19 वर्षीय आरोपी भी गिरफ्तार

न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में जसवीर कौर की मौत और एक युवती घायल हो गई। हम मृतक परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। स्थानीय पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी गौरव गिल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ