हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Russia Ukraine War: अमेरिका का दावा- 5 महीने में मारे गए 20 हजार रूसी सैनिक, 80 हजार हुए घायल

विज्ञापन
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि पिछले पांच महीने में रूस को बड़ा नुकसान हुआ है। दावा किया गया है कि पांच महीने में रूस के 20 हजार सैनिक मारे गए जबकि 80 हजार घायल हुए हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रविवार को ये दावा किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी अपने सैनिकों के हताहत होने का आंकड़ा नहीं दे रहे हैं, क्योंकि वे पीड़ित हैं न कि हमलावर। हालांकि पिछले साल नवंबर में एक रिपोर्ट जारी हुई थी जिसमें कहा गया था कि यूक्रेनी हताहतों की संख्या लगभग 1 लाख थी।

किर्बी ने भी कहा कि डोनबास इलाके में रूस के कब्जे का प्रयास विफल हो गया है। इसके अलावा भी किसी अन्य क्षेत्र पर रूस रणनीतिक रूप से कब्जा करने में असफल रहा है। किर्बी ने बताया कि पिछले 5 महीने में हताहतों में से अधिक वे लोग हैं जो रूस की प्राइवेट कंपनी वैगनर के लिए काम करते थे।

वैगनर नेता के दावों को किर्बी ने किया खारिज

किर्बी ने वैगनर के नेता येवगेनी प्रिगोझिन के उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि उनके ग्रुप के मात्र 94 सदस्य हताहत हुए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें