Planes Crash Video: अमेरिका से लगातार एक के बाद एक विमान क्रैश और एक्सीडेंट की खबरें आ रही हैं। मंगलवार की सुबह भी शिकागो मिडवे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकराने से बचे। पायलट की समझदारी की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल साउथ वेस्ट एयरलाइंस के पायलट द्वारा रनवे पर किसी दूसरे विमान से टकराने से बचने के लिए विमान की लैंडिंग को अंतिम समय में रद्द करना पड़ा जिससे एक्सीडेंट होने से बच गया।
हादसे की वजह आई सामने
अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। दरअसल रनवे पर एक साथ दो विमानों के आने से ये हादसा हो सकता था। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर एक ही समय में दो विमान एक ही रनवे पर कैसे आ सकते हैं। संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब निजी जेट विमान बिना अनुमति के रनवे पर प्रवेश कर गया।
यह भी पढ़ें:Maha kumbh से लौट रहे राज्यसभा सांसद का एक्सीडेंट, महुआ मांझी को कहां कहां गंभीर चोट?
कब हुआ था ये हादसा
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 8:50 बजे ये घटना घटी। अब इस घटना की जांच एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड द्वारा की जा रही है ताकी भविष्य में दोबारा ऐसा न हो। अगर पायलट ने समय रहते समझदारी न दिखाई होती तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस घटना से अमेरिका में एक बार फिर से सनसनी फैल गई है। क्योंकि एक लापरवाही की वजह से हादसा हो सकता था। दुर्घटना का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक उड़ता हुआ विमान जो लैंड हो रहा था, रनवे पर टेकऑफ कर रहे निजी विमान के सामने आ गया।
यह भी पढ़ें: ये कैसा अनर्थ! 10वीं की छात्रा ने हॉस्टल में दिया बच्चे को जन्म, मचा हड़कंप
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
3 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
13 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
15 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
16 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines