US Deportation Process: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनते ही कई बड़े फैसले किए। जिनमें से एक अमेरिका में गैरकानूनी तौर पर रह रहे लोगों को उनके देश पहुंचाना है। इस पर अमेरिका ने काम करना शुरू भी कर दिया है। इसी बीच, कुछ तस्वीरें सामने सामने आई हैं, जिसमें पनामा के एक होटल में करीब 300 लोगों को रखा गया है। ये तस्वीरें उन्ही की हैं, जिनके हाथों में हमारी मदद कीजिए लिखे कागज दिख रहे हैं। जानिए इस होटल में यह लोग क्या कर रहे हैं?
पनामा के होटल में क्यों बंद हैं लोग?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने करीब 300 प्रवासियों को पनामा के एक होटल में बंद करके रखा है। इन लोगों को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। होटल के नीचे पुलिस का कड़ा पहरा है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि होटल के अंदर से लोग मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं। पोस्टरों में लिखा है, ‘प्लीज हमारी मदद करें’ और ‘हम सुरक्षित नहीं हैं।’
ये भी पढ़ें: Plane Crash: दो विमानों की फिर आमने सामने टक्कर, एरिजोना में हादसा, 2 यात्रियों की मौत
इस पर अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए प्रवासियों में से 40 प्रतिशत लोग अभी भी अपने देश वापस जाने को तैयार नहीं हैं। अमेरिकी सरकार जब तक इन लोगों को उनके देश वापस न भेज दे, तब तक उनको इसी होटल में रखने का फैसला किया गया है।
किन देशों के लोग शामिल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन 300 प्रवासियों में से ज्यादातर भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, वियतनाम और ईरान के लोग हैं। अमेरिका को इनमें से कुछ देशों में निर्वासन प्रक्रिया में कुछ परेशानियां सामने आ रही हैं। जब तक सभी समस्याएं सुलझाई नहीं जाती, तब तक यह लोग इसी होटल में रहेंगे।
‘सुरक्षा के लिए हमारी हिरासत में’
इस पर पनामा के सुरक्षा मंत्री फ्रैंक अब्रेगो का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि इन लोगों को उनकी स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जा रहा है, बल्कि हमने उनको हिरासत में उन्ही की सुरक्षा के लिए लिया है। अब्रेगो ने आगे बताया कि सभी को प्रवास समझौते के तहत सही चिकित्सा सहायता और खाना-पानी दिया जा रहा है।
अब तक कितने भारतीय लौटे?
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद से अब तक कुल 332 भारतीयों को वापस भेजा गया है। अप्रैल 2024 की डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अभी अमेरिका में लगभग 2.2 लाख अवैध भारतीय रहते हैं। आने वाले समय में अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे लोगों को वापस भारत भेजने का सिलसिला जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें: पासपोर्ट होल्डर्स के लिए गुड न्यूज! अब एक और देश देगा भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सर्विस
संबंधित खबरें
व्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
6 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
7 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
9 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
10 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
10 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
19 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
20 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
23 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines