दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे रहस्यमयी जंगल अमेजन रेनफॉरेस्ट (Amazon Rainforest) आज भी वैज्ञानिकों के लिए एक पहेली बना हुआ है. ये जंगल इतना विशाल है कि इसका पूरा हिस्सा अब तक पूरी तरह नहीं खोजा जा सका है. यहां हजारों तरह के जीव-जंतु, लाखों पौधों की प्रजातियां और कई ऐसे आदिवासी समुदाय रहते हैं, जिन्होंने मॉडर्न दुनिया से दूरी बनाए रखी है. अमेजन रेनफॉरेस्ट करीब 55 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है. ये दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, पेरू, कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर, बोलिविया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गयाना समेत नौ देशों में फैला है. इसका लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा ब्राजील में मौजूद है. इसे पृथ्वी के “फेफड़े” भी कहा जाता है क्योंकि यह बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उत्पादन और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
यहां आज भी रहते हैं आदिवासी
अमेजन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां आज भी कई अनकॉन्टैक्टेड ट्राइब्स (Uncontacted Tribes) रहती हैं. इन समुदायों ने कभी भी आधुनिक सभ्यता से संपर्क नहीं किया. वो शिकार, मछली पकड़ने और जंगल से मिलने वाले फल-फूल पर अपना जीवन बिताते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाहरी लोगों के संपर्क में आने से इन समुदायों को नई बीमारियों का खतरा हो सकता है, इसलिए कई देशों की सरकारें इनके इलाकों की सुरक्षा करती हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि अमेजन के कई हिस्से इतने घने और दुर्गम हैं कि वहां पहुंचना बेहद कठिन है. मॉडर्न तकनीक, सैटेलाइट और ड्रोन की मदद से लगातार नए इलाके और नई प्रजातियों की जानकारी मिल रही है. माना जाता है कि यहां अभी भी हजारों ऐसी वनस्पतियां और जीव मौजूद हैं जिनकी खोज बाकी है.
बायो डायवर्सिटी का खजाना
अमेजन दुनिया के सबसे समृद्ध बायो डायवर्सिटी वाले इलाकों में गिना जाता है. यहां लाखों कीट-पतंगे, हजारों पक्षी, सैकड़ों मैमल्स और रेपटाइल्स की प्रजातियां रहती हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी पर मौजूद कई औषधीय पौधों का स्रोत भी यही जंगल है. पिछले कुछ सालों में अमेजन जंगल पर अवैध कटाई, खनन और जंगलों में लगने वाली आग का खतरा लगातार बढ़ा है. पर्यावरण एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस जंगल की रक्षा नहीं की गई तो यहां रहने वाले दुर्लभ जीव-जंतु और अलग-थलग रहने वाले आदिवासी समुदाय भी खतरे में पड़ सकते हैं.
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
1 hr agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
3 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
3 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
5 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
6 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
8 hrs agoLIVE: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप में ED ने अटैच की 10.66 करोड़ की प्रॉपर्टी
8 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
9 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines