Amazing Offer for business in village: देश-विदेश में कई ऐसी जगह हैं, जहां जाकर बिजनेस करने की हमेशा से आपकी इच्छा रहती होगी लेकिन उन इच्छाओं को कम बजट की वजह से आप पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर पता चले कि विदेश में ऐसी भी एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां पर रहकर बिजनेस करने के लिए आपको पैसे देने नहीं पड़ेंगे बल्कि वहां की सरकार आपको वहां रहकर बिजनेस करने के लिए पैसे देगी। इस ऑफर को सुनकर आपको यकीन नहीं होगा लेकिन ये सच है। दरअसल, इटली में एक ऐसी जगह है, जहां रहकर बिजनेस करने के लिए आपको भारतीय रुपयों के हिसाब से 26.48 लाख रुपये मिलेंगे।
बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा ऑफर, 3 सालों में मिलेगी रकम
आपको बता दें कि इटली का सुरम्य दक्षिणी क्षेत्र कैलाब्रिया इस समय बिजनेस करने की भावना रखने वाले लोगों को एक खास ऑफर दे रहा है, जिसके चलते एक बेहद आकर्षक गांव का आनंद लेते हुए आप 3 सालों के लिए मालिक जैसा अनुभव ले सकते हैं। कैलाब्रिया ने इन निष्क्रिय इतालवी बस्तियों में जीवन की सांस लेने की इच्छा रखने वाले लोगों को तीन सालों में £26,000 (26.48 लाख रुपये) तक देने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें: धरती के 2900 किलोमीटर की गहराई में मिले 2 पाताल लोक, वैज्ञानिकों ने रिसर्च के बाद इस रहस्य का किया खुलासा
40 वर्ष तक की उम्र वाले लोग ही कर सकते हैं अप्लाई
आपको बता दें कि इस ऑफर को देने से पहले कैलाब्रिया की ओर से उम्र की सीमा भी बांधी गई है। बताया जाता है कि ये ऑफर केवल 40 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के लिए खुला है और उन्हें अपने आवेदन के अप्लाई करने के बाद 90 दिनों के भीतर यहां आने के लिए तैयार रहना होगा।
यह भी पढ़ें: हिंसक हुए जापान के भालू, खौफ में जी रही सरकार, जान बचाने के लिए लोग घंटी और सीटी का ले रहे सहारा
समुद्र तट की सुंदरता और पहाड़ों के लिए प्रसिद्ध है कैलाब्रिया, ऑफर के पीछे सामने आई ये वजह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैलाब्रिया को इटली के “पैर का अंगूठा” कहा जाता है, यह अपनी अद्भुत तटीय सुंदरता और पहाड़ी सौंदर्य के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही आपको बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में कैलाब्रिया को जनसंख्या में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है, इस समस्या के चलते कई स्थानीय लोग परेशान हैं। इस समस्या के निवारण के लिए इलाके के लोगों ने इस खास योजना की शुरुआत की है।
ये है योजना
कैलाब्रिया में शुरू हुई इस योजना के तहत यहां बिजनेस करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था में योगदान करने की चाह रखने वालों के जरिए यहां वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा। इसके बदले में उन्हें मासिक आय प्राप्त होगी जो तीन साल की अवधि में £26,000 (26.48 लाख रुपये) तक होगी। इस अनूठी योजना को बनाने वाले लोगों में से एक जियानलुका गैलो का कहना है कि हमारा पहला लक्ष्य स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और जहां के समुदाय के लोगों में नई जान फूंकना है, जो कि यहां के बिगड़े हालातों से परेशान हैं।
कैलाब्रिया के कस्बों की आबादी 5,000 से कम
जियानलुका गैलो ने बताया कि कैलाब्रिया के 75% से अधिक कस्बों में 5,000 से कम लोग रहते हैं, इसलिए पुनरोद्धार के चलते इस योजना को शुरू किया गया है। गैलो ने बताया कि कैलाब्रिया के जिन गांवों में जाने के लिए आपको भुगतान किया जाएगा, उनमें सिविता, सामो और प्रीकाकोर, ऐएटा, बोवा, कैकुरी, अल्बिडोना और सांता सेवेरिना का नाम शामिल हैं।
संबंधित खबरें
रिपब्लिकंस की हार का कारण ईरान जंग, ट्रंप के वोटर्स ने मारी पलटी: जेडी वेंस
8 mins agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
3 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
5 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
7 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
8 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
9 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
10 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
11 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
13 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines